जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी U 19 बिहार शतरंज में क्वालिफाई किए खगड़िया के आर्यन, दिसम्बर में खेलेंगे नेशनल। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में मोतिहारी जिला शतरंज संघ के द्वारा आयोजित बिहार U 19 राज्यस्तरीय ओपन चयन शतरंज प्रतियोगिता 13 अक्टूबर से 16 तक मोतिहारी में समपन्न किया गया। इस चयन प्रतियोगिता में बिहार के कुल 68 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें कि 24 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी थे। उक्त प्रतियोगिता में शिर्ष चार खिलाड़ी को चयन कर नेशनल स्पर्धा में भेजा जाता है। खगड़िया के भी दो रेटेड खिलाड़ी U 13 के जुड़वां भाई आर्यन कुमार और आदित्य कुमार अनय ने भाग लिया था। किशोर आयु वर्ग U13 के आर्यन कुमार ने युवा स्पर्धा U 19 में खेलकर चौथे स्थान पर आकर बिहार शतरंज में तहलका मचा दिया और खगड़िया का नाम रौशन किया। प्रतियोगिता के निर्देशक शशिनन्द कुमार ने आर्यन को प्रमाणपत्र, शानदार Trophy🏆 , नगद पुरस्कार और नेशनल शतरंज में अच्छा प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है। उक्त बातों की जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दिया है। यशवन्त ने आगे बताया कि आर्यन के जुड़वां भाई आदित्य कुमार अनय ने भी प्रतियोगिता में अपनी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया। उन्हें भी मैडल, प्रमाणपत्र और नगद पुरस्कार दिया गया। उनके इस सफलता पर अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की उपाध्यक्ष विवेक भगत सहित जिले के खेलप्रेमी ने बधाई सन्देश दिया है।


