जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
किंजर, अरवल : देश में लगातार तीसरी बार बनी केंद्र की मोदी सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सातवीं बार लगातार बजट पेश कर एक रिकॉर्ड कायम की है अब तक छह बार से ज्यादा किसी ने बजट पेश नहीं किया था बजट को लेकर किंजर इलाके के एनडीए से जुड़े कार्यकर्ताओं ने काफी सराहनीय साथ ही युवाओं के लिए लाभकारी तथा बिहार प्रदेश के लिए 59000 करोड़ की मदद से रोड पुल मेडिकल कॉलेज एयरपोर्ट निर्माण के साथ-साथ बाढ़ नियंत्रण के रोकथाम के लिए ढांचा बनाने तथा बिहार के विष्णु पद राजगीर एवं महाबोधि मंदिर में कॉरिडोर निर्माण के लिए राशि निर्गत की गई है इससे पर्यटन का भी बढ़ावा मिलेगा इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी जिला मंत्री मीरा सिंह करपी मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह जदयू के वरिष्ठ नेता दिलीप कुमार जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता किसान रामाधार सिंह किसान नेता गोरख सिंह लोजपा नेता सरवन पासवान रामाधार पासवान पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता रामनारायण भगत अधिवक्ता साबिर हुसैन अजय कुमार उज्ज्वल ने केंद्रीय बजट की सराहना की है इन नेताओं का कहना है की डबल इंजन की सरकार और केंद्र से मिलने वाली 59000 करोड़ की सहायता से बिहार में एक बड़ा बदलाव होगा जो मात्र 5 वर्षों में ही हमें देखने को मिलने लगेगा।


