JNA/नैय्यर आलम कि रिपोर्ट खगड़िया बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच मोहर्रम का त्यौहार मनाया जा रहा है इसको लेकर कई गांव में ताजिया जुलूस निकल गई कंजरी पश्चिम पार में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, एस आई पवन कुमार एवं प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में जुलूस निकाली गई इसी तरह दिघौन में इस मौके पर खेल का आयोजन किया गया वहीं चौढली में दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया इस दौरान खेल का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि तनवीर हसन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद पासवान, एसआई अमलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया जबकि इसका संचालन किस्मत अली ने किया इस दौरान खेल में खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक खेल की प्रस्तुति देकर दर्शकों को उफ कहने को विवश कर दिया लगभग तीन बीघा में लगे मेला में टावर झूला, मौत का कुआं, ब्रेक डांस समेत अन्य मनोरंजन के समान लगाए गए हैं मेला को देखने दर्शकों का जन्म सैलाब उम्र पड़ा है इसी तरह कुम्हरैली, कुराहा वासा, भौर्राहा वासा,सुखाय वासा गांव में मोहर्रम मेला का आयोजन किया गया है।


