17.1 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

रा.मध्य विद्यालय मांदिल में मनाई गई बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस, डॉ अरविंद चौधरी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद के रा.मध्य विद्यालय मांदिल के प्रांगण में बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन हुआ ,जिसकी अध्यक्षता संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ने किया ।उक्त मौके पर समस्त विद्यालय परिवारों ने प्रांगण में स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सादर नमन किया एवं लोगों ने बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर अपना अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार ,सामाजिक न्याय , समानता और मानवाधिकारों के महान पुरोधा, भारत रत्न, सिंबल आफ नॉलेज, महान समाज सुधारक,बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब के दिए हुए तीन मूल मंत्र- शिक्षित बनों, संगठित हो और संघर्ष करो ,को आत्मसात करने की जरूरत है, और बाबा साहेब के दिया हुआ संविधान हमारी शान है, हम सबों की पहचान है, नियम और कानून का यह सर्वोच्च विधान है, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम लोगों का कर्तव्य है,साथ ही सभी छात्र/छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि आप लोग भी कड़ी परिश्रम और मेहनत लगन से पढ़े लिखे आगे बढ़े और बाबा साहेब की तरह विश्व विद्वान बनकर परिवार, समाज और देश के विकास में अपना अहम योगदान देंगे।इस महती कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद चौधरी ,सहायक शिक्षक अरुण कुमार सिंह, रानी अर्पणा, शीला कुमारी, सरिता कुमारी, सुनीता कुमारी, सतीश सुंदरपुरी, विभा वर्मा, श्याम कुमार, गंगा पासवान ,कंजीत मांझी समेत समस्त विद्यालय परिवार।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें