JNA/सनोबर खान की रिपोर्ट पटना: राजधानी पटना के ललित भवन में स्थित आधार सेंटर में अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी से जनता परेशान है। आधार बनवाने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा भर्मित और अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। पूरे बिहार से आये हुए लाभार्थियों का कहना है कि उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, और ससमय उनका कार्य नहीं हो पाता है। पत्रकारों ने जब इस मामले में पुछताछ की, तो अधिकारी और कर्मचारी रंजन कुमार ने पत्रकारों से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा, “तुम लोग जहाँ जाना है जाओ, जहाँ शिकायत करना है करो। मैं किसी से डरने वाला नहीं। इस घटना से साफ होता है कि उच्च अधिकारियों की मिलीभगत है। किसी भी तरह का पूछताछ करने के लिए भी दिनों भर लाइन में लगना पड़ता है। अगर कोई काम करना है, तो दोबारा फिर से समय नष्ट कर के शुरू से लाइन में लगना पड़ता है। आधार ऑपरेटर द्वारा जनता के साथ अभद्रता से बात की जाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि डायरेक्टर राजीव उपाध्याय, UIDAI राज्य कार्यलय बिहार के आला अधिकारियों के द्वारा मनमाना कार्य किया जा रहा है।पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने वाले को सजा कौन देगा? यह फिर डायरेक्टर राजीव उपाध्याय के आदेश से पत्रकारों पर हमला कराया गया होगा। इन सब घटना के बाद डायरेक्टर राजीव उपाध्याय ने पत्रकारों से मिलने से इनकार कर दिया।


