जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत माली पंचायत के अकहा वार्ड नंबर 10 निवासी विजय सदा 26 नवंबर 2025 को सपरिवार मजदूरी करने के लिए जा रहे थे जालंधर पंजाब, वही पिता जब पानी लाने के लिए खगरिया जंक्शन पर उतरते हैं उनके पीछे उनकी नाबालिक पुत्री रानी कुमारी भी उतर जाती है वहीं पिता द्वारा अपनी पुत्री समोसा खरीद कर अपनी मां के पास ट्रेन में बैठ जाने के लिए बोलकर वह पानी लेने के लिए चले जाते हैं इसी दौरान ट्रेन खुल जाती है विजय सदा किसी तरह दौड़कर ट्रेन चढ़ते हैं जब वह अपनी पत्नी के पास पहुंचते हैं तो अपनी पुत्री को नहीं देखकर इधर-उधर ट्रेन में और लोगों के बीच तलाश करते हैं, बरौनी जंक्शन से वापस आकर खगरिया जीआरपी थाना और आरपीएफ थाना को मौखिक जानकारी देते हैं वही लिखित जानकारी भी रेलवे थाना को दी गई है पिता अपनी पुत्री की तलाश में स्टेशन के अगल-बगल भूखे प्यासे तलाश कर रहे हैं।विजय सदा +918863807954


