23.9 C
Khagaria
Sunday, December 7, 2025

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान’ एवं ‘हमारा शौचालय हमारा भविष्य’ अभियान की हुई समीक्षा बैठक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड समन्वयकों की हुई समीक्षा बैठक l
1. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि शौचालय निर्माण हेतु ऑनलाइन नागरिक पोर्टल पर प्रखंड काको एवं जहानाबाद का आवेदन ज्यादा लंबित है इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रखंड समन्वयकों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि तीन दिनों के अंदर सभी लंबित आवेदन का डिस्पोजल करना सुनिश्चित करेंगे l
2. शौचालय निर्माण में लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति कम रहने के कारण प्रखंड – हुलासगंज रतनी एवं काको को निदेशित किया गया कि शत प्रतिशत शौचालय का निर्माण निर्धारित अवधि में कराना सुनिश्चित l
3. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड समन्वयकों को यह बताया गया कि मिशन 40 डे के तहत लक्षित शौचालयो का निर्माण बेहतर रणनीति के तहत प्राथमिकता से पूर्ण करें l
4. ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु पंचायतो को दी गई राशि के विरुद्ध उपयोगिता प्रमाण पत्र के समीक्षा के क्रम में संबंधितों को निदेशित किया गया कि एक सप्ताह के अंदर अवशेष राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें अथवा नहीं खर्च होने की स्थिति में राशि की वापसी राज्य कार्यालय के खाते में सीधे हस्तांतरित करते हुए अधोहस्ताक्षरी को सूचित करना सुनिश्चित करेंगे l
5. वार्षिक कार्य योजना क्रियान्वयन की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंडों को मिशन 40 डे के तहत सभी लक्षित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया l
6. महादलित टोलो एवं अन्य टोलों में शौचालय निर्माण हेतु बताया गया कि सभी संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए शौचालयों के शत प्रतिशत आच्छादन हेतु सामुदायिक उत्प्रेरण किया जाए l

इन अभियानों का उद्देश्य शौचालय निर्माण, उपयोग सुनिश्चित करना, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है। अभियान के दौरान उन परिवारों को लक्षित किया जाएगा, जिन परिवारों में अभी तक शौचालय नहीं है और उन्हें शौचालय उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष रूप से अनुसूचित जाति / जनजाति वाले टोले पर ध्यान देते हुए छूटे हुए परिवारों की पहचान कर शौचालय निर्माण कराया जाए।
‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान’ के तहत व्यवहार परिवर्तन संचार पर जोर देते हुए मॉर्निंग-ईवनिंग फॉलो-अप, सामुदायिक उत्प्रेरण, चौपाल, समूह बैठकें, जन जागरुकता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए ।
अभियान के दौरान स्कूलों, आंगनवाडी केन्द्रों, स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में मौजूद शौचालयों एवं अन्य संस्थागत शौचालयों में चिन्हित कमियों के आधार पर टूट-फूट ठीक करने एवं उनकी उपयोगिता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए l
बैठक मे निदेशक डी.आर डी.ए. ( डॉ. रोहित कुमार मिश्र ) के साथ ही साथ सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें