JNA/बेगुसराय से मनोहर कुशवाहा की रिपोर्ट बेगुसराय बुधवार को बिहार की राजधानी का ह्रदय स्थली मिलर हाई स्कूल के प्रांगण में अतिपिछडा आरक्षण बचाओ संघर्ष महामोर्चा के तत्वावधान में विशाल अतिपिछडा हुंकार महारैली का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुखिया चन्देश्वर साह ने किया तथा मंचसंचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मो० मुश्ताक अहमद ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महामोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० यू० पी० सिंह,कार्य ० राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा० कैलाश महतो, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस पी सिंह लबाना, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जयनाथ चौहान एवं राष्ट्रीय सचिव अजय कानू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा० यू पी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि अतिपिछडा की आबादी जो 65 फीसदी है लेकिन राजपाट 1-2 फीसदी वाला कर रहा है। मुख्य अतिथि महामोर्चा के कार्य ० राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल अतिपिछडा को मुख्यमंत्री बनाने की धोषणा करेगा, वही दल बिहार पर राज करेगा। मुख्य वक्तामहामोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जयनाथ चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि अब बिहार में अतिपिछडा में भी जो वंचित समाज है वही बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा । अतिविशिष्ट अतिथिद्वय महामोर्चा के राष्ट्रीय संरक्षक गुरुदेव प्रेम तथा महामोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव शिव कुमार स्पंदन विशिष्ट अतिथिगण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा० कैलाश महतो, राष्ट्रीय सचिव ललन चन्द्रवंशी ,राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र गुप्ता,प्रदेश प्रवक्ता डा० ( प्रो०) संजीव कुमार पोद्दार, प्रदेश महासचिव रमेश कुमार निराला आदि ने संबोधित किया। आगत अतिथियों का स्वागत महामोर्चा के बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों ने चादर ओढ़ाकर तथा पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया तथा महामोर्चा के राष्ट्रीय ने समापन भाषण राष्ट्रीय महासचिव अजय कानू ने दिया। इस कार्यक्रम में बिहार के आडतिसों जिलों तथा पांच सौ चौंतीसों प्रखण्डों से अपने पैसे से गाड़ी करके आये हुए थे। इस कार्यक्रम की सफलता से बिहार के सत्ताधारी और विपक्ष की पार्टी के पैर के नीचे का जमीन खिसक चुका है।


