19.6 C
Khagaria
Sunday, December 7, 2025

वृक्ष में बसता है,जगत के संपूर्ण सृष्टि का प्राण:- प्रभारी प्रधानाध्यापक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद:- अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 235 वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद प्रखंड के श्रीराम कृष्ण+2 विद्यालय पंडुई के परिसर में संपन्न हुआ। पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोचारण एवं पौधों का पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गनौरी यादव ने कहा कि वृक्ष हमारी सृष्टि के सृजन और पालनकर्ता दोनों ही रूप में है। उन्होंने बताया कि वृक्ष के बिना मानव जीवन तो दूर, हम पृथ्वी पर जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वृक्ष प्राण वायु के संचार करने के साथ हमारे लिए भोजन, दवा और दूसरे कई महत्वपूर्ण सामग्रियां प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह विडंबना ही है कि इतने महत्वपूर्ण होने के बावजूद दिनों दिन जंगल और वन्य जीव प्राणी का क्षय हो रहा है, जो कि यह हमारी सबसे बड़ी नादानी है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पुराण में भी एक वृक्ष को दस पुत्रों से भी अधिक महत्वपूर्ण और शाश्वत माना गया है। संस्कृत के श्लोक के माध्यम से वृक्ष का महत्व बताते हुए कहा कि – सेवितव्यो महावृक्ष: फ़लच्छाया समन्वित:।
यदि देवाद फलं नास्ति,छाया केन निवार्यते।।”
अर्थात – विशाल वृक्ष की सेवा करनी चाहिए। क्योंकि वह फल और छाया से युक्त होता है। यदि किसी दुर्भाग्य से फल नहीं देता तो उसकी छाया कोई नहीं रोक सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय की शिक्षिका रीमा कुमारी ने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक वर्ष कम से कम पांच पौधे जरूर लगाएं और उसकी रक्षा एवं पालन पोषण अपने बच्चों के समान करें। इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता है। उन्होंने गायत्री परिवार के युवा सदस्यों द्वारा चलाए जा रहे सप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा किया जा रहा यह कार्य मानवता के लिए प्रेरित और धर्म सम्मत है तथा इसमें हर लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्पित होना चाहिए।वृक्षारोपण कार्यक्रम में गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, श्यामनारायण कुमार, हरीजी, मुकेश कुमार, स्वीटी कुमारी, उपेंद्र कुमार, आशीष कुमार, यश कुमार, रिशु कुमार, रितिक कुमार एवं कई छात्र उपस्थित थे।
बचन देव कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
गायत्री परिवार जहानाबाद
दिनांक :-30/11/2025

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें