14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

शिक्षा परिवर्तन की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी

*Teachers Of Bihar–The Change Makers *
JNA/आर आर वर्मा
पटना/बिहार बदलते समय के साथ शिक्षा व्यवस्था में नवाचार, तकनीक और शिक्षक सहयोग की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे दौर में Teachers Of Bihar–The Change Makers मंच देश की शिक्षा व्यवस्था में एक सकारात्मक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। बिहार से शुरू हुई यह पहल आज देश की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (PLC) के रूप में अपनी सशक्त पहचान बना चुकी है।शिक्षकों द्वारा शिक्षकों के लिए एक सशक्त मंच,
Teachers Of Bihar मंच का मूल उद्देश्य शिक्षकों को एक-दूसरे से जोड़कर सहयोगात्मक अधिगम (Collaborative Learning) को बढ़ावा देना है। यहाँ शिक्षक अपने अनुभव, नवाचार, टीएलएम, गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियाँ और कक्षा में किए गए सफल प्रयोग साझा करते हैं। यह मंच केवल चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव कक्षा शिक्षण और छात्र अधिगम पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।एनसीईआरटी द्वारा सराहना–राष्ट्रीय पहचान,
Teachers Of Bihar मंच द्वारा किए जा रहे शैक्षिक प्रयासों को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा सराहा जाना इस बात का प्रमाण है कि यह पहल अब राज्य स्तर से निकलकर राष्ट्रीय मंच पर अपनी उपयोगिता और प्रभाव सिद्ध कर चुकी है। यह उपलब्धि बिहार के शिक्षक समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

*ई-पत्रिकाओं के माध्यम से ज्ञान का विस्तार….*
मंच द्वारा शिक्षकों एवं छात्रों के लिए नियमित रूप से कई शैक्षिक ई-पत्रिकाएं प्रकाशित की जाती हैं।
दैनिक ज्ञानकोश के माध्यम से समसामयिक एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी,
प्रज्ञानिका के जरिए शैक्षिक नवाचार, साहित्य, शोध एवं शिक्षण रणनीतियाँ,
तथा बालमंच एवं बालमन के द्वारा बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति, लेखन और प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाता है। वहीं अन्य पत्रिकाओं में पद्यपंकज एवं गद्यगुंजन भी शिक्षकों एवं छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है।
इन ई-पत्रिकाओं ने डिजिटल माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ, रोचक और प्रभावी बनाया है।

*मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट दृष्टि……*
Teachers Of Bihar के फाउंडर शिव कुमार एवं टेक्निकल टीम लीडर ई. शिवेंद्र प्रकाश सुमन के नेतृत्व में मंच निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उनका मानना है कि शिक्षक ही शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और जब शिक्षक सशक्त होंगे, तभी छात्र और समाज सशक्त होगा।

*शिक्षा आंदोलन का रूप लेता मंच….*
प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार के अनुसार, Teachers Of Bihar आज केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि शिक्षा सुधार का एक सशक्त आंदोलन बन चुका है। मंच से जुड़े हजारों शिक्षक अपने नवाचारों के माध्यम से सरकारी विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

*कार्यक्रम, प्रशिक्षण और नवाचार….*
मंच के इवेंट लीडर केशव कुमार बताते हैं कि Teachers Of Bihar द्वारा समय-समय पर वेबिनार, ऑनलाइन शिक्षक संवाद, नवाचार प्रदर्शन एवं कार्यशालाएं आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों से शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों, डिजिटल टूल्स और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों की जानकारी मिलती है।

*भविष्य की दिशा….*
Teachers Of Bihar–The Change Makers का लक्ष्य आने वाले समय में और अधिक शिक्षकों को जोड़ते हुए शिक्षा को समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और बाल-केंद्रित बनाना है। यह मंच यह सिद्ध कर रहा है कि जब शिक्षक संगठित होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं, तो शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक परिवर्तन संभव है।
Teachers Of Bihar केवल एक नाम नहीं,
यह शिक्षा परिवर्तन की पहचान है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें