JNA/मनोहर कुशबाहा बेगूसराय जिला अंतर्गत बेगूसराय सदर प्रखंड के अमरौर किरतपुर पंचायत के वार्ड नंबर -07 निवासी श्री टीपन साह जी की धर्मपत्नी जीरा देवी का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कानू विकास संघ के तत्वाधान में आयोजित किया गया l जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील साह ने किया तथा मंच संचालन अर्जुन साह ने किया l मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिसकी कृति ज़िंदा रहता है मर कर भी अमर रहता है लेकिन बगैर कृति का मनुष्य जीते जी मुर्दा के समान रहता है l मुख्य वक्ता संघ के जिला अध्यक्ष बूटन साह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कलयुग में संगठन ही सबसे बड़ा शक्ति है lविशिष्ट अतिथिगण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्य रंजन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस जाति का विधायक, सांसद होता है, उसी जाति का सर्वांगीण विकास होता है lसंघ के महिला जिला अध्यक्ष सह कुमारसो पंचायत के सरपंच गायत्री देवी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उठो, जागो, सत्ता के लिये मर मिटो l शंकर साह आदि नेताओं ने सम्बोधित किया l स्वo जीरा देवी के दोनों सुपुत्रों टीपन साह और वरुण साह ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया l


