14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

सदर अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में , ब्लड डोनेशन अभियान आयोजित कर ब्लड डोनेशन किया गया

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
सदर अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर मे जहानाबाद जिले जागरूक जनता एवं विभिन्न एन०जी०ओ० के साथ साथ जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, परिवहन विभाग की सभी पदाधिकारियों/ कर्मियों का रेडक्रास सोसाइटी द्वारा ब्लड डोनेशन अभियान आयोजित कर ब्लड डोनेशन किया गया।परिवहन विभाग, बिहार सरकार तथा जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान मे जिला परिवहन कार्यालय, जहानाबाद द्वारा जनवरी माह मे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नियमित रुप से अनेकों गतिविधियों को आयोजित कर सड़क के मानकों से आमजनों को रूवरु कराया जा रहा है। आज इसी क्रम मे जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद, श्री अविनाश कुमार के नेतृत्व मे ब्लड डोनेशन अभियान चलाकर आमजनों के बीच सड़क सुरक्षा के मानकों की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जन जन तक सड़क सुरक्षा हेतु प्रशासन द्वारा ज़ारी गाईड लाइन की जानकारी देने हेतु जागरूकता रथ का भी परिचालन कर लोगों को जागरूक किया गया। ब्लड डोनेशन करने समय जानकारी साझा किया गया कि रक्त दान महादान है, इसमें हर एक स्वस्थ्य व्यक्ति को आगे आकर करना चाहिए, चुकी अभी सडक सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, इसमें रक्त दान कार्यक्रम को इसलिए शामिल किया गया है, कि कई बार लोग सडक दुर्घटना मे काफी घायल हो जाते है, उसे गोल्डेन आवर मे अस्पताल के पास उस ब्लड ग्रुप का ब्लड अवेलेबल नहीं होता है, जिसके कारण दुर्घटना के पीडित के सहायता मे परेशानी आती है, इसलिए हम सभी को समय समय पर रक्त दान करना चाहिए। रक्त दान करने से कोई भी परेशानी नहीं होती है। हमारा शरीर पुनः नया रक्त बना लेता है। उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति चार माह के अंतराल पर रक्त दान कर सकता है। जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद श्री अविनाश कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर ब्लड डोनेशन कार्यक्रम मे शामिल लोगो को शपथ दिलाया गया कि ,मैं एतद् द्वारा यह घोषणा करता/करती हूँ कि सडक सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन नहीं चलाऊँगा/ चलाऊँगी। बिना सीटबेल्ट बांधे चारपहिया वाहन नहीं चलाऊँगा/ चलाऊँगी तथा वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग नहीं करूँगा/ करुँगी। मै यह भी शपथ लेता/ लेती हूँ कि अपने, समाज एवं सम्पर्क के सभी लोगों को भी वाहन चलाते समय यातायात के नियमों एवं प्रावधानो का पालन करने हेतु प्रेरित करूंगा/ करूंगी।* साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का जानकारी साझा की गई। साइनेज को देख कर पथ पर वाहन चलाने का जानकारी दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जन जन को सडक सुरक्षा की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ का परिचालक दिनांक 06 जनवरी, 2026 से दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक जहानाबाद जिले के सभी पंचायत/टोलों में किया जा रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर दिनांक 03 जनवरी, 2026 से दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक सड़क सुरक्षा से संबंधित अनेकों गतिविधियां आयोजित किया जा रहा है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें