मधेपुरा से अनसार आलम कि रिपोर्ट:- माध्यमिक शिक्षक संघ जिला मधेपुरा के प्रखंड चौसा इकाई का चुनाव जनता उच्च विद्यालय चौसा में कराई गई। जिसमें सभी पदों के पद के लिए सभी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पीठासीन पदाधिकारी राजनंदन उच्च विद्यालय प्रतापगंज, मुरलीगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड इकाई का चुनाव आज जनता उच्च विद्यालय चौसा परिसर में संपन्न कराया गया।
जिसमें राज पार्षद के 1 पद, जिला परिषद के तीन, पर प्रखंड अध्यक्ष के 1 पद, उपाध्यक्ष के दो पद, प्रखंड कोषाध्यक्ष के 1 पद, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के 3 पद, अनुमंडल कार्यकारिणी सदस्य के 1 पद, अनुमंडल परिषद सदस्य के 5 पद के चुनाव हेतु आज चौसा जनता उच्च विद्यालय में चुनाव कराया गया । जिसमें से सभी उम्मीदवारों ने सर्वसम्मति से इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित चुना गया है। जिसमें कि राज्य पार्षद पद के लिए जनता उच्च विद्यालय चौसा के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री दयानंद यादव, जिला पार्षद के 3 पद में रघुनाथ विधा मंदिर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद यादव, गांधी उच्च विद्यालय के शिक्षक डाक्टर रविंद्र कुमार यादव, प्रस्तावित गोकुल भगत, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि शेखर सुधाकर, वही प्रखंड अध्यक्ष के लिए जनता उच्च विद्यालय चौसा के वरीय शिक्षक सुभाष चंद्र आजाद ,उपाध्यक्ष गोकुल भगत उच्च विद्यालय के शिक्षक पंकज गुप्ता, जनता उच्च विद्यालय चौसा की शिक्षिका नमिता कुमारी केसरी ,प्रखंड सचिव के लिए रघुनाथ विद्या मंदिर स्कूल के शिक्षक विजय कुमार राम, को दोबारा चुना गया।
प्रखंड कोषाध्यक्ष के लिए रघुनाथ विद्या मंदिर स्कूल के ही शिक्षक ज्ञान प्रकाश, जबकि प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गांधी उच्च विद्यालय के लिपिक अबुल कलाम आजाद, जनता उच्च विद्यालय चौसा के लिपिक विधाकर कुमार, रघुनाथ विद्या मंदिर स्कूल के लिपिक अमरेंद्र कुमार, वही अनुमंडल कार्यकारिणी सदस्य गांधी उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, जबकि अनुमंडल परिषद सदस्य के लिए कमलेश कुमार मरांडी, जिनेश्वर मंडल सेवानिवृत्त शिक्षक पंकज गुप्ता ,विजय कुमार, सुशील कुमार दास को निर्विरोध पीठासीन पदाधिकारी के द्वारा निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र प्रमाण प्रदान किया गया। मालूम हो कि चौसा प्रखंड में माध्यमिक शिक्षक संघ के लिए कुल मतदाता 51 हैं। जिसमें एक आजीवन मतदाता भी हैं। निर्वाचित घोषित होने के बाद सभी ने एक दूसरे को फूल माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई दी। मौके पर शिक्षक ब्रजकिशोर प्रसाद, नौशाद आलम, कुमार संजीव, अभिषेक विद्यार्थी, नौशाद आलम मीडिया,आदेशपाल सरिता कुमारी, नाइट गार्ड वीरेंद्र कुमार पासवान, अन्य मौजूद थे
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
- Advertisement -