*कृतज्ञ परिजन ने दी श्रद्धांजलि, किया कोटि-कोटि नमन, अमर रहे का लगाए नारे*
J NA/रवि राज बर्मा पत्रकार नगर,खगड़िया। मिल रोड स्थित होटल युवराज में समाजवादी नेत्री स्मृति शेष श्री मति बचन देवी जी के यादों में श्रद्धांजलि सभा सह शान्ति भोज के आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध जनों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा सह शान्ति भोज में खगड़िया जिला परिषद अध्यक्ष श्री मति कृष्णा यादव, पूर्व मंत्री श्री मति रेनू कुशवाहा, विजय सिंह, भाजपा नेत्री पूर्व विधायक श्री मति चंद्रमुखी देवी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजद नेता मनोहर यादव, अनिल कुमार यादव , जन सुराज पार्टी के सुमन पटेल, गौतम गुप्ता , सुभाष चंद्र जोशी, प्रफुल्ल चंद्र घोष, जेडीयू के नीलम वर्मा, वीणा पासवान, बीजेपी के अक्षय कुमार सूरी के साथ संजय यादव, सुरेश ठाकुर, मधुबाला देवी, कुमार राजीव रंजन, वरिष्ठ पत्रकार बासुदेव विधाता, शैलेंद्र सिंह तरकर, देव जी प्रभु जी ही साथ कई गणमान्य लोगों ने पायल चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तथा कोटि-कोटि नमन किया। उनकी सामाजिक राजनीतिक गतिविधियां को याद किया। उक्त अवसर पर बचन देवी के पुत्र राजीव कुमार गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत एवं समाजसेवी दामाद पंकज कुमार गुप्ता ने आगंतुक अतिथियों का आभार साधुवाद धन्यवाद व्यक्त किया। इधर पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने स्मृति शेष बचत देवी के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि बच्चन देवी सच्चे अर्थों में सामाजिक जन सरोकार निहित संघर्ष की प्रतिमूर्ति , मृदुभाषी , हंसमुख, मिलनसार, गंभीर सोच की धनी थी। वह महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में संघर्षशील थी। उनके निधन से सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र को क्षति पहुंची। जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है।
उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रकृति से प्रार्थना करते हैं। वे सदैव क्षितिज में ध्रुव तारे की तरह चमकती रहेंगे।
स्मृति शेष बच्चन देवी के दामाद समाज से भी पंकज गुप्ता ने कहा कि हमें दो मां की प्यार स्नेह आशीर्वाद मिला, मैं गौरवान्वित हूं। कामना है कि ऐसी सासू मां सबको मिले। उम्मीद है मां की आत्मा जहां भी हो वहां से मुझे सदैव आशीर्वाद मिलता रहेगा। मैं उनके आदर्श पर चलने का संकल्प दोहराता हो।जेएनए के अनुसारऑल रिपोटर्स यूनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा बच्चन देवी जैसी जुझारू महिला फिर नहीं मिलेगी उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए खास कर महिलाओं को संक्लपित होने की वात कही । उन्होंने कहा अपने जीवन काल में प्रदेश से लेकर देश के जनप्रतिनिधियों से मिलकर समस्याओं का समाधान कराने के लिए कृत संकल्पित रहती थी । सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सैकड़ों समाजिक राजनीतिक, ब्यवसायी,शिक्षक,अधिवक्ता,पत्रकार व शहर वासियों ने भी भाग लिया ।
समाजवादी नेत्री स्मृति शेष बच्चन देवी का सर्व-धर्म-प्रार्थना श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


