14.8 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

सारण प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन बने नया,बिहार के उच्च शिक्षा विभाग का सचिव

नेटवर्क डेस्क/आर आर वर्मा/पटना बिहार में निलेश रामचन्द्र देवरे, कौशल किशोर, अवनीश कुमार सिंह, हिमांशु कुमार राय, राजीव रंजन और अजय यादव समेत 6 से अधिक IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है.ज्ञात हो कि, इसी हफ्ते सुबे में कई जिलों के डीएम का भी तबादला हुआ है। बिहार में गुरुवार देर शाम बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है. वहीं सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कई जिलों के आयुक्त, मंडल आयुक्त, विभागीय सचिवों और निदेशकों के पदों पर अहम बदलाव किए गए हैं. वहीं बिहार में जो तीन नए विभाग बने हैं, उनमें अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है.जेएएन के अनुसार बिहार में बना नया विभाग उच्च शिक्षा विभाग के सचिव की नियुक्ति हो गयी है. सारण प्रमंडल के आयुक्त राजीव रौशन को बिहार के उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. सरकार की ओर से जारी तीन अलग-अलग आदेशों में IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.इधर ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जगदूत संपादक अरुण कुमार बर्मा ने नये बिभाग में प्रथम आईएएस कहलाने वाले राजीव रौशन के कार्यकुशलता को देखते हुए बिहार सरकार ने पदस्थापित कर विश्वास जताने के लिए शुभकामनाएं दी है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें