JNA/ संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी जिला अपने 54वें स्थापना दिवस का स्वागत पूरे उत्साह, भव्यता और सांस्कृतिक रंगों के साथ करने जा रहा है। 11 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस विशेष अवसर पर जिला प्रशासन ने विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की है, जिससे पूरा जिला उत्सवमय वातावरण में डूब सके। मुख्य समारोह डुमरा हवाई फील्ड में आयोजित होगा, जहाँ उर्दू मुशायरा/कवि सम्मेलन तथा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति इस गौरवशाली दिन को यादगार बनाएगी। जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और जनभागीदारीपूर्ण बनाने हेतु निरंतर गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। प्रत्येक दिन जिले के अलग-अलग हिस्सों में आयोजन हो रहे हैं, जो इस उत्सव को पूरे समाज की सहभागिता से जोड़ रहे हैं। आज सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन कर स्थापना दिवस की शुरुआत मानव सेवा के संकल्प के साथ की गई।
6 दिसंबर को जिला अतिथि गृह सीतामढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 6 दिसंबर को ही
जिला उद्योग केंद्र, सीतामढ़ी में स्थानीय उद्यमों, स्व-रोजगार और नवाचार को बल देने हेतु उद्योग मेला कैंप आयोजित किया जाएगा।7 दिसंबर को
रेड क्रॉस भवन में जन सुरक्षा कार्यक्रम और आयुष्मान भारत कैंप के माध्यम से जरूरतमंदों को स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़ी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।08 दिसंबर को बुनियाद केंद्र, डुमरा में श्रवण यंत्र, मोटर चालित ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल और बैसाखी वितरण कैंप आयोजित होगा।
08 दिसंबर को ही कमला बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्थापना दिवस को ज्ञान, रचनात्मकता और प्रतिभा से जोड़ा जाएगा। 9 दिसंबर को
मनियारी पंचायत भवन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कैंप आयोजित होगा। 09 दिसंबर को ही
जिला पदाधिकारी आवास से पुलिस अधीक्षक आवास एवं वहाँ से समाहरणालय परिसर तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो एकता, जागरूकता और गौरव का प्रतीक होगा।🔹 साइक्लिंग इवेंट (10 दिसंबर)
जन-भागीदारी पर आधारित यह आकर्षक कार्यक्रम जिला पदाधिकारी आवास से समाहरणालय परिसर तक आयोजित होगा।
11 दिसंबर को स्थापना दिवस के मुख्य दिन का शुभारंभ जिलेवासियों की सहभागिता से प्रभात फेरी कार्यक्रम के साथ होगा।जिला प्रशासन ने स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक, गरिमामय और आमजन से जुड़ा उत्सव बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी प्रतिबद्धता के साथ की हैं। जिले में निरंतर कार्यक्रमों की श्रृंखला न केवल उत्सव का माहौल बना रही है, बल्कि इसमें हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा है कि सीतामढ़ी जिला अपनी गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और जन सहभागिता के साथ 54वें स्थापना दिवस को भव्यता के साथ मनाने के लिए तैयार है। यह उत्सव जिले की एकजुटता और विकासात्मक प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।
सीतामढ़ी के 54वें स्थापना दिवस पर जिले में उत्सव का माहौल
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


