JNA/रंजय तिवारी मोतिहारी – स्थानीय सी एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी सह मनोरंजन-मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ अनुपम कुमार, प्रोफेसर डॉ श्वेता सिंह और डॉ रश्मि श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि, “बिहार जोन बी” की प्रक्षेत्रीय पदाधिकारी शांति सिंह ने छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों पर बनाए गए मॉडल्स, प्रोजेक्ट और छायाचित्रों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी। विद्यालय के प्राचार्य कौशिक विश्वास ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें प्रदर्शनी का निरीक्षण कराया।
विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजक प्रभात शक्ति और फ़ूड स्टाल सह मनोरंजन मेला के समन्वयक रवि भूषण पाण्डेय (वरिष्ठ क्रीड़ा प्रशिक्षक) ने बताया कि विद्यार्थियों ने जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, संगीत, संस्कृत, हिंदी और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल्स और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। छात्रों ने अपने अभिभावकों और दर्शकों के लिए लाइव गाना, संगीत और नृत्य की अनोखी प्रस्तुतियाँ भी दीं।
इस अवसर पर अभिभावकों, छात्रों और दर्शकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित पिज़्ज़ा, बर्गर, चाउमीन, छोले चाट, दही बड़ा, इडली, लिट्टी चोखा, समोसा, भेलपुरी, आइस क्रीम, फ्रूट चाट, स्प्राउट्स, हांडी तंदूरी चाय और कॉफ़ी सहित दर्जनों उत्पादों का प्रशांतपूर्वक आनंद लिया। अभिभावकों ने विद्यार्थियों द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट और खाद्य पदार्थों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। पूरे कार्यक्रम का तकनिकी कवरेज कम्प्यूटर विभाग के हेड आनंद शुक्ला के साथ अविनाश कुमार व परविंदर कुमार ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में शोभाना श्रीवास्तव, अपूर्वा झा, पी के जेना, प्रीति कुमारी, अल्पना रतन, डी के झा, रबिन्द्र कुमार, सूरज कुमार, रविरंजन कुमार , वरीय लेखपाल ज्वाला कुमार, विकास सिंह राजपूत सहित विद्यालय के कई शिक्षक और शिक्षकत्तर कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सी एस डी ए वी पब्लिक स्कूल का वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी सह मनोरंजन मेला संपन्न
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


