19.6 C
Khagaria
Sunday, December 7, 2025

स्मृति शेष सेवा निवृत शिक्षिका इन्दिरा कुमारी जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, 02 दिसम्बर सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अन्तर्गत ग्राम मोरकाही निवासी ग्रामीण आवास सहायक सुमन कुमार यादव की माता, मध्य विद्यालय नन्हकू मंडल टोला से सेवा निवृत शिक्षिका स्मृति शेष इन्दिरा कुमारी के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु आयोजित श्रद्धांजलि–सभा का आयोजन किया गया।इस मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जबकि मौके पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने उनके महान शिक्षकीय जीवन, मातृवत स्नेह, अनुशासनप्रियता तथा समाजोपयोगी योगदान को नमन किया। इन्दिरा कुमारी के शिष्य होंने की चर्चा के दौरान राकेश शास्त्री का हृदय व्यथित हो उठा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इन्दिरा कुमारी जी अपने शैक्षिक दायित्व, मूल्यपरक शिक्षण–संस्कार और सौम्य व्यक्तित्व के कारण सदैव सम्मानित रहीं। उनके द्वारा स्थापित आदर्श भविष्य में भी पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी पवित्र आत्मा को चिर शांति एवं परम धाम में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हो। शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य, संबल एवं शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई,पूर्व मुखिया संजय यादव,राजद नेता प्रफुल्ल चंद्र घोष,मौसम कुमार गोलू,दिनेश यादव अधिवक्ता, शैलेन्द्र कुमार यादव अधिवक्ता,गीता प्रसाद यादव, मुन्ना यादव, व्रजेश यादव एवं रविन्द्र यादव आदि शिक्षाविदों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें भाविनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें