12.4 C
Khagaria
Sunday, February 8, 2026

महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया सम्मानित

*राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन समारोह को किया संबोधित*

JNA/Arvind Verma किशनगंज। बिहार सरकार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का माता गुजरी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने अपने आवास पर माता गुजरी की तस्वीर बतौर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। तस्वीर भेंट करते समय डॉ दिलीप जायसवाल की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू भी शामिल थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी, किशनगंज के महादाबाद के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आए थे। सनद रहे, आई बी यूनिवर्सिटी निजी विश्वविद्यालय है जो तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित है। 22 एकड़ भूभाग में फैला यह विश्वविद्यालय आधुनिक, तकनीकी, व्यावसायिक और इस्लामी शिक्षा का संयोजन प्रदान करता है। महामहिम राज्यपाल ने कन्वोकेशन समारोह में उपस्थित छात्र , छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जैसे शिक्षित युवाओं पर ही देश का नाज है। खूब पढ़ें और अशिक्षित को शिक्षित करें ताकि देश शैक्षणिक वातावरण बेहतर बन सके। उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा किशनगंज धीरे धीरे एजुकेशन का हब बनता जा रहा है। इस क्षेत्र के लोगों में उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने की ललक और चाहत है। बिहार सरकार हर तरह से मेधावी छात्र और छात्राओं की मदद के लिए हमेशा तैयार है। डॉ दिलीप जायसवाल ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। उक्त अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सहित कई राजनेता और समाजसेवी मौजूद रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें