12.4 C
Khagaria
Sunday, February 8, 2026

मानसी रेलवे मैदान मे महिला फुटबाल का 32 वा स्थापना दिवस महिला खिलाड़ी के द्वारा मनाया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी रेलवे मैदान मे महिला फुटबाल क्लव, मानसी का 32 वा स्थापना दिवस महिला खैलाडी के द्वारा मनाया गया ।जिला फुटबाल संघ, खगडिया के सचिव शंकर सिंह ने बताए कि मानसी मे महिला फुटबाल क्लव का बर्ष 1994 मे किया गया है ।प्रत्येक बर्ष की भाति इस बर्ष भी स्थापना दिवस मनया गया ।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला फुटबाल संघ, खगडिया के कार्यकारिणी सदस्य सह माता दुर्गा नव युवा समिति ,पुर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा एवं अध्यक्ष मिथलेश यादव उपस्थित हुए। ललित कुमार मिश्रा ने वताए कि फुटबाल ऐकडमी खुल गया है ।सचिव शंकर सिंह का कार्य काफी सराहनीय है ।रात दिन एक करके फुटबाल खैल को आगे बढाने मे लगे रहते है ।महिला एवं पुरूष दोनो को सिखाने के लिए झारखंड की महिला प्रशिक्षक निशा कुमारी उपलब्ध है ।महिला क्लव, मानसी के 32 वा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर एक दिवसीय फुटबाल मैच का आयोजन किया गया ।फुटबाल मैच चौथम फुटबाल क्लव, चौथम वनाम शहीद धन्ना माधव ,प्रभु नारायण फुटबाल क्लव, मानसी के बीच खैला गया ।फुटबाल मैच का उदघाटन जिला फुटबाल संघ, खगडिया के कार्य कारिणी सदस्य सह माता दुर्गा नव युवा समिति ,पुर्वी ठाठा के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने किये । फुटबाल क्लव, चौथम पर हाफ टाइम के पहले एक गोल एवं बाद मे दो गोल करके फुटबाल क्लव मानसी ने तीन गोल से जीत हासिल किये ।फुटबाल टीम चौथम एक भी गोल नही कर पाये ।तीन गोल से मानसी की टीम विजयी घोषित हुए। मैच का रेफरी राज्य स्तरीय झारखंड की रेफरी निशा कुमारी ,सहायक रेफरी मनीष सिंह एवं श्रीति कुमारी रहे ।मंच पर खैलाडी का हौसला बढाने के लिए जिला फुटबाल संघ, खगडिया के सचिव शंकर सिंह, माता दुर्गा नव युवा समिति ,पुर्वी ठाठा के अध्यक्ष मिथलेश यादव, कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार पिन्कु,कुमार राजु,रंजीत सिंह उपस्थित रहे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें