12.4 C
Khagaria
Sunday, February 8, 2026

रालोमो के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के जन्म दिन पर अंगद कुशवाहा एवं डॉ अरविन्द वर्मा ने दी बधाई एवं की दीर्घायु होने की कामना

जेएनए/ आर आर वर्मा पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा के जन्म दिन पर बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा एवं बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु होने की कामना की। अंगद कुशवाहा ने मीडिया से कहा बिहार में पिछड़ों, दलितों और अत्यंत पिछड़ों के दुःख दर्द को नजदीक से देखने और समझ कर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले इकलौते नेता हैं उपेन्द्र कुशवाहा, जिनके लंबी उम्र की ईश्वर से कामना करता हूं। डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा उपेन्द्र कुशवाहा जैसे बेदाग, अनुभवी और शांत प्रकृति के नेता बिहार में बहुत कम हैं। आगे डॉ वर्मा ने कहा ईमानदारी इनकी खास पहचान है। उनके जन्म दिवस पर बिहार वासियों की तरफ़ से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु होने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें