17.1 C
Khagaria
Thursday, January 22, 2026

18 वर्षों से खेल के माध्यम से पुण्यतिथि पर पूर्व मुखिया को दी जाती है श्रद्धांजलि, निलेश यादव

*युवाओं के लिए प्रेरणा बना विजय कुमार यादव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट: शंकर सिंह*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी खुटिया पंचायत के भूतपूर्व मुखिया स्वर्गीय विजय कुमार यादव की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हिरोज क्लब मानसी के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का गुरुवार को सफल एवं शांतिपूर्ण समापन हुआ। उल्लेखनीय है कि यह फुटबॉल टूर्नामेंट विगत 18 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र में खेल और सामाजिक एकता की परंपरा को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है। समापन अवसर पर आयोजित प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला फुटबॉल संघ के सचिव शंकर कुमार सिंह एवं हिरोज क्लब मानसी के अध्यक्ष निलेश कुमार यादव ने आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्व. विजय कुमार यादव खेल, सामाजिक समरसता और युवाओं के उत्थान के प्रबल समर्थक थे। उनकी स्मृति में पिछले 18 वर्षों से लगातार आयोजित यह टूर्नामेंट उन्हीं के विचारों और मूल्यों को जीवंत बनाए रखने का प्रयास है। निलेश कुमार यादव ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिला है और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन व आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिला है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले गणमान्य अतिथियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों, खिलाड़ियों, रेफरी, आयोजन समिति के सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं खेल प्रेमियों का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। दूर-दराज से आई टीमों ने भी भाग लेकर प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में हिरोज क्लब की ओर से यह संकल्प व्यक्त किया गया कि स्व. विजय कुमार यादव की स्मृति में यह आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और खेल के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य किया जाता रहेगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें