42.3 C
Khagaria
Tuesday, April 22, 2025

राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यर्पण किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यर्पण कर पुष्प अर्पित किया और उन्हें नमन कर उनका जयंती मनाया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान का निर्माण किया। यह संविधान एक लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में भारत की नींव रखता है। बाबासाहेब अंबेडकर एक महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता भी थे जिन्होंने अछूतों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें भारतीय समाज में मुख्यधारा में शामिल करने के लिए काम किया।भारतीय समाज के महान नेता भीमराव अंबेडकर ने अपने योगदान से समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके अनुसार, “जो व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित है, वह समाज से वंचित है।” उन्होंने जातिवाद और असमानता के खिलाफ सख्त रूप से विरोध किया और समाज को एकमत और समृद्धि की दिशा में बदलने की बात की। उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसमें समाज को सशक्त बनाने की ओर कार्य किया। उनका योगदान आज भी सामाजिक न्याय, शिक्षा और मुक्ति की ओर एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है।शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजय कुमार माँझी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अपने पूरे जीवन समाज में जातिवाद, उससे उपजा भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष किया। वे उस समय के फेमिनिस्ट कहे जा सकते हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए बहुत योगदान किये। आज हिन्दू कोड बिल का श्रेय अंबेडकर जी को ही जाता है। उन्हें भारत के संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है। भारतीय लोकतंत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
मौके पर जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, चंद्रशेखर कुमार,जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,कार्यकारी खगड़िया नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, युवा राजद जिला प्रधानमहासचिव मो नसीम उर्फ लंबू,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ खगड़िया नगर अध्यक्ष रोहित कुमार साव, वार्ड पार्षद अमृतराज, राजद नेता जय कुमार,संजय राम,बिपीन कुमार साह, छात्र राजद नेता प्रिंस कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें