36.2 C
Khagaria
Sunday, May 18, 2025

रिची पाण्डेय ने आज सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड संख्या 08, वार्ड संख्या19 में संभावित जल जमाव एवं जल निकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी बारिश होने के बाद नगर निगम के लो –लैंड एरिया में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने आज सीतामढ़ी नगर निगम के वार्ड संख्या 08, वार्ड संख्या 18 एवं 19 में संभावित जल जमाव एवं जल निकासी के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। मौके पर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडे ,सिटी मैनेजर ,डीपीआरओ कमल सिंह ,अंचल अधिकारी डुमरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने संभावित जल- जमाव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के साथ नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि उक्त समस्या का समाधान करने के दिशा में प्रभावी कदम उठाया जाए ताकि आम लोगों को कठिनाइयों से रूबरू होना न पड़े। उन्होंने कहा कि सभी नालों को लिंक करके जल की निकासी किया जाए। जहां-तहां जाम पड़े नालों को दुरुस्त किया जाए।उनके द्वारा वार्ड में निर्मित नालों का भी निरीक्षण किया गया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की गई। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि बरसात के पूर्व सभी नालों की उड़ाही ससमय करने के साथ संभावित जल जमाव की स्थिति से निपटने के दिशा में प्रभावी कदम उठाना सुनिश्चित किया जाए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें