अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मानसी मंडल अध्यक्ष राजा राम सिंह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटी बलहा मैदान में किया योगाभ्यास सभी को दिया शुभकामनाएं
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के छोटी बलहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैदान में योगाभ्यास किया। दुनिया भर में आज यानी 21 जून दिन शुक्रवार को 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। बता दे साल 2015 में पहला योग दिवस मनाया गया था। मैदान में योगाभ्यास किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मानसी के मंडल अध्यक्ष राजा राम सिंह ने कहा कि साफ- सुथरी हवा में योग करना हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। बता दे की यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महामंत्री अजय पोद्दार ने योगाभ्यास किया ।और सभी को शुभकामना देते हुए संदेश भी दिए।
सम्बंधित खबरें
नई खबरें