26 C
Khagaria
Monday, March 17, 2025

सांसद राजेश वर्मा ने कटाव स्थल का किया निरीक्षण और अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे बाढ़ और कटाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने आज अलौली प्रखंड के चेरा खेड़ा पंचायत के उत्तरी बोहरवा सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। सांसद वर्मा ने सबसे पहले अलौली प्रखंड के चेरा खेड़ा पंचायत के उत्तरी बोहरवा में तेजी से हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण किनारों का कटाव तेजी से हो रहा है, जिससे आसपास के गांवों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कटाव रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से उचित कदम उठाए जाएं। इसके बाद, सांसद वर्मा ने अलौली प्रखंड के दहमा खैरी खुटहा गाँव स्थित सोनमनकी घाट के साथ-साथ खगड़िया प्रखंड के ग्राम उदन घरारी एवं ग्राम मधुरा का दौरा किया। यहां भी उन्होंने कटाव की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारी को कटाव से बचाव को लेकर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। यह क्षेत्र बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ की चपेट में भी आता रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में बाढ़ की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बाढ़ नियंत्रण के लिए त्वरित और प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में आमजन को कम से कम समस्या का सामना करना पड़े। इसके लिए हम पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बाढ़ और कटाव से होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके। इस दौरे के दौरान, सांसद वर्मा ने ग्रामीणों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार और प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ और कटाव की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। सांसद वर्मा ने कहा, “हम इस क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य किए जाएं। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से बाढ़ की स्थिति की निगरानी करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कदम उठाएं।” क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाले खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर अपनी तत्परता और संजीदगी दिखाई है। उन्होंने इस संकट के समय में जनता की सुरक्षा और राहत के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें