36.2 C
Khagaria
Sunday, May 18, 2025

मानसी से माधव कुमार यशवन्त शतरंज खेलने को गया रवाना

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी, खगड़िया, माधव कुमार यशवन्त शतरंज खेलने को गया रवाना। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में गया जिला शतरंज संघ कि ओर से गया में अन्डर 19 बिहार राज्य चयन प्रतियोगिता 27 जुलाई 2024 से 30 जुलाई 2024 तक होगा । इस प्रतियोगिता में लगभग एक सौ खिलाड़ी बिहार के अलग अलग जिले से आकर भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चार बालक और चार बालिका को चयनित करके नेशनल खेलने के लिए भेजा जायेगा। अपने खगड़िया अन्डर 15 के स्टार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय रेटेड माधव कुमार यशवन्त भी शतरंज के इस महामुकाबला में अपने दिमाग की ताकत लगाने जा रहें हैं। माधव का चयन 2023 में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण अन्डर 17 में एक बार हो चुका है। ये शतरंज के एक अच्छे खिलाड़ी है, कई मौके पर इन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामना संदेश देने बाले में नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त, अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, सदस्य संजय जैसवाल, अनुज कुमार, अमरनाथ गुप्ता, जेके जवाहरलाल, युगल किशोर, हर्षवर्धन राज, केशव कुमार यशवन्त, बादल कुमार व जिले के अन्य खेल प्रेमी शामिल हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें