JNA/हरिशेखर यादव
पत्रकार नगर, खगड़िया।अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2024 के अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, खगड़िया एवं बिहार शिक्षा परियोजना खगड़िया के द्वारा दिव्यांगजनों के बीच जन जागरूकता ,चित्रकला, निबंध, नीबू चम्मच दौड़, ट्राई साईकिल दौड़ एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन मध्य विद्यालय, उत्तरी हाजीपुर में किया गया।उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिलाधिकारी, खगड़िया द्वारा प्रतियोगियों के बीच पुरस्कार एवं दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया। साथ ही दिव्यांगजनों में से सशक्त दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग खगड़िया, सिविल सर्जन, खगड़िया जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, खगड़िया एवं सभी संबंधित विभाग के कर्मीगण उपस्थित थे।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर डीडीसी कई दिव्यांगों को दिया उप करण, दिव्यागो में हर्ष
सम्बंधित खबरें
नई खबरें