जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी आरपीएफ ने अभियान चलाकर रेलवे एक्ट के तहत छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रेम कुमार झा ने बताया कि मानसी जंक्शन पर अवैध वैडिंग करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दिव्यांग कोच से एक व्यक्ति को अनधिकृत यात्रा करते हुए पकड़ा गया है। महिला कोच से अनधिकृत यात्रा करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर गणेश कुमार झा ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके साथ ही यात्रियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें नशाखुरानी गिरोह से बचने को लेकर सचेत किया जा रहा है। ट्रेन में भी लगातार जांच
अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर गणेश कुमार झा ने कहा कि संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति को देखने पर सूचना दें। टोल फ्री नंबर 139 पर यह सूचना दे सकते हैं। त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी के सहयोग से ही सुरक्षित रेल यात्रा संभव है। मालूम हो कि मानसी जंक्शन को ‘कोसी का प्रवेश द्वार’ कहा जाता है। मानसी जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की हमेशा तैनाती है। जिस कारण लोग सुरक्षित यात्रा कर रहे है। मालूम हो कि मानसी होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। यह जंक्शन सहरसा- समस्तीपुर रेलखंड और बरौनी-कटिहार रेलखंड से जुड़ा हुआ है। इसलिए यहां यात्रियों की भीड़ रहती है। लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें यहां रूकती है।
मानसी आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाकर 6 लोगों को किया गिरफ्तार
सम्बंधित खबरें
नई खबरें