जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी शनिवार को मानसी नगर पंचायत स्थित जी डी एकेडमी में एक तरफ जहाँ नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के बैनर तले छात्र- छात्राओं को संस्था संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने शतरंज खेलने की प्रारंभिक जानकारी दिया तो वहीं पत्रकारों, शिक्षकों एवं नागरिकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीएसपी नंदकिशोर रजक ने जहाँ छात्राओं के बीच आईएएस, आईपीएस बनने की मुल मंत्र बताया तो वही रजक ने खेल के प्रति भी जागरूक रहने की बात बताया। जबकि नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के सचिव प्रेमकुमार यशवंत ने
छात्रों को सम्बोधित करते शतरंज की खेल को शिक्षा से जुड़े होने की भी महत्वा पर प्रकाश डाला। यशवंत ने कहा कि लगन से पढ़ाई के साथ साथ बच्चों के मानसीक विकास के लिए खेल भी जरूरी है। आजकल छोटे बच्चों में मोवाईल देखने की लत लग गई है जो उनके भविष्य के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है, मोवाईल पर अच्छे चीजों के साथ साथ गलत चीजें भी अनायास दिख जाता है , जो कि बच्चों के लिए घातक है। दिमाग बिचलित करने के साथ साथ आख की रोशनी को भी घटाता है। छोटे बच्चों को मोवाईल की लत से बचाने के लिए शतरंज बहुत बड़ा कारगर उपाय हो सकता है। छोटे बच्चों के लिए इसमें घोड़ा, हाथी, राजा, रानी, सिपाही सब कुछ है। बड़े छात्र नौजवान अगर शतरंज मे समय देते हैं तो अपराध और नशे के मकड़जाल से बचते हैं। हर बच्चों को शतरंज खेलने पर जोर दिया। यशवंत ने कहा की एकाग्रता, संयम, समय पालन, अधिक देर तक बैठने की क्षमता , मेमोरी पावर, स्वयं निर्णय लेने की कला के साथ गणितीय विद्या बढाने में भरपुर सहायक सिद्ध होता है। यशवंत ने जिले के हर घर में एक शतरंज का बोर्ड गोटी रहने का अपील किया। वहीं विशिष्ट अतिथि वेदिक प्रवक्ता सह अधिवक्ता डा० कमल किशोर यादव, शिक्षक विशम्भर प्रसाद यादव, रामविनय यादव, देवशरण यादव ने छात्रों के उन्मुखीकरण के लिए विस्तृत जानकारी साझा किया। वहीं मुख्य अतिथि ने शतरंज अकादमी द्वारा मोमेंटो देकर पत्रकार सतीश कुमार, प्रभु कुमार, द्रवेश कुमार, जितेंद्र कुमार बबलू, सिकन्दर आजाद वक्त को सम्मानित किया। तो अकादमी ने शिक्षक रामविनय यादव, विश्वम्भर यादव, अरविंद कुमार, इन्द्र शेखर पंडित, मुरलीधर भास्कर, देवशरण यादव,सिकन्दर यादव, निभा देवी एवं अधिवक्ता कमल किशोर यादव को भी सम्मानित किया।
नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी ने पत्रकारों सहित नागरिक,शिक्षक को किया सम्मानित
सम्बंधित खबरें
नई खबरें