जेएनए/आर आर वर्मा
पत्रकार नगर, खगड़िया।आज दिनांक 19जनवरी 2025 को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोप गुट प्रखंड कमिटी खगड़िया का प्रखंड सम्मेलन कंचन कुमारी की अध्यक्षता में हुई।सम्मेलन में संघ गोप गुट के जिला सचिव कविता कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंड का सम्मेलन करते हुए 23 मार्च 2025 को संघ का दूसरा जिला सम्मेलन किया जाएगा।उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ता को संगठित होकर जिला सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जुटने को कहा।सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासंघ गोप गुट के राज्य सचिव गोपाल पासवान ने कहा कि जब तक आशा कार्यकर्ता को सम्मान जनक मानदेय नहीं दिया जाता है तब तक संघर्ष जारी रहेगा श्री पासवान ने कहा कि सभी आशा को एकजुट होकर आगामी विधान सभा चुनाव में सरकार से बदला लेने की आवश्यकता है।मांग तो लेंगे ही साथ में सरकार को सबक भी सिखाया जाएगा। सम्मेलन को भाकपा माले खगड़िया के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार दास, महासंघ गोप गुट के सम्मानित अध्यक्ष साथी चंद्रशेखर मंडल, आशा कार्यकर्ता संघ गोप गुट गोगरी की प्रखंड अध्यक्ष सीमा कुमारी, अलौली की प्रखंड अध्यक्ष इंदु कुमारी आदि ने संबोधित किया।अंत में अगले सत्र के लिए कविता कुमारी, चंद्रशेखर मंडल, अरुण कुमार दास तीन सदस्यीय चुनाव पदाधिकारी की देखरेख में चुनाव को संपन्न कराया गया, जिसमें प्रेमलता झा अध्यक्ष,कंचन कुमारी कार्यकारी अध्यक्ष, अनिता कुमारी प्रखंड सचिव, सुनैना कुमारी प्रखंड कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुई।
आशा कार्यकर्ता को संगठित होकर जिला सम्मेलन को सफल बनाने हेतु जुटने को कहा, जाने
सम्बंधित खबरें
नई खबरें