जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया पूर्व विधायक रणवीर यादव ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रणवीर फैंस एसोसिएशन के लोग आगामी नवंबर माह में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद मनाएंगे होली और रमजान का त्यौहार।उन्होंने कहा कि जब खगड़िया- बेलदौर सहित अन्य विधानसभा में गरीब कमजोर हितैषी जनप्रतिनिधि का चुनाव जनता करेंगे।तब जाकर होली -रमजान परम्परागत तरीके से मनायेंगे।उन्होंने कहा कि अधिकांश राजनीतिक पार्टी का जिला के नुमाइंदा होली मिलन समारोह के नाम पर अश्लीलता फैलाने का काम कर रहे हैं। कहीं वार वालाओं और महिलाओं के साथ डांस करते देखा गया और सभी कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय को उपेक्षित किया गया है।श्री यादव ने कहा कि भारतीय समाज में होली त्यौहार सभी जाति धर्म की सीमा को मिटाता है। इसलिए रणवीर फैंस संगठन ने निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में गरीब कमजोर के हिमायती जनप्रतिनिधि निर्वाचित होंगे,तब उसके सम्मान में जनता के साथ होली- रमजान का उत्सव एक साथ मनाएंगे, जिसमें सभी समुदाय और वर्ग जाति का महा जूटान होगा।
आगामी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होली और रमजान मिलकर मनाएंगे, रणवीर यादव
सम्बंधित खबरें
नई खबरें