42.3 C
Khagaria
Tuesday, April 22, 2025

दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करने हेतु की गई ब्रिफिंग

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले में होली त्योहार के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, शांति-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में
जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (DRCC) के सभागार में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रिफिंग की गई ।
ब्रिफिंग में अपर समाहर्ता द्वारा सर्वप्रथम दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई तथा जिला में शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील किया गया। उन्होंने बताया कि होली पर्व हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण त्योहार है, इस हर एक व्यक्ति अपने अपने परिजनों के साथ शामिल होकर मनाना चाहता है। जो लोग प्रदेश में रोजगार के लिए बाहर रहते हैं वो होली के समय अपने घर आते हैं और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहते हैं। इसी के साथ साथ कुछ असामाजिक तत्व भी होते हैं जो पर्व/त्योहार में अपने गलतियों से मतभेद उत्पन्न कर देते हैं, इन्हीं असामाजिक तत्वों को शांत रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह पर आप सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जहानाबाद जिले में कुल 129 स्थानों को चिन्हित कर आप सभी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल का एक बार पहले से भी जाकर निरीक्षण कर वहां के स्थानीय लोगों एवं जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाहों/घटना के पूर्व सूचना प्राप्त कर उसका त्वरित गति से निष्पादन कर सकें।
ब्रिफिंग में अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि अपने अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय निर्धारित समय पर पहुंच कर अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगे। साथ ही होली त्योहार पर्व के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं संवेदनशीलता को देखते हुए असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों तत्वों की जानकारी उपलब्ध करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में जीरो ट्रोलरेन्स की नीति का अनुपालन करते हुए अफवाह फैलाने वाले एवं कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर चौकसी बरतते हुए उनपर कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति भंग करने वाले शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी तथा संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कर, सी.सी.ए.के अंतर्गत सख्त कार्रवाई भी किया जाएगा। अपर समाहर्ता ने बताया कि होली पर्व मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
ब्रिफिंग में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर निरीक्षण करते हुए विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्राधीन शांति समिति के साथ बैठक अनिवार्य रूप से कर लें ताकि विधि व्यवस्था के संधारण में कोई परेशानी ना हो। होली त्योहार पर बाईक रेस लगा कर , तथा द्विअर्थी गाने डीजे पर बजाकर शांति भंग करने वाले हुड़दंगियों को चिन्हित कर संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसके अतिरिक्त गश्ति दल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, जो नियमित रूप से भ्रमणशील रहेंगे। साथ ही अनुमंडल कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है, जो सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगी और आवश्यकता अनुसार व्यवस्था उपलब्ध करायेगी। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06114 – 223013 है, इसके वरीय प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी है। अपर समाहर्ता ने सिविल सर्जन को सभी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों को पूरे जीवनरक्षक दवाओं के साथ तैनात रखने का निर्देश दिया। साथ ही जिला अग्निशमन पदाधिकारी को सभी अग्निशमन वाहनों को चालू अवस्था में तैनात रखने का निर्देश दिया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें