42.3 C
Khagaria
Tuesday, April 22, 2025

नशा मुक्ति एवं जलवायु परिवर्तन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया  रेलवे स्टेशन के परिसर में नशा मुक्त भारत के बैनर तले नशा मुक्ति एवं जलवायु परिवर्तन पर यात्री गणों के साथ चर्चा-परिचर्चा किया गया। जिसका नेतृत्व नशा मुक्त भारत खगड़िया के जिला अध्यक्ष बीरु कुमार एंव पुर्व जिलाध्यक्ष खगड़िया के जितेंद्र यादव ने संयुक्त रुप से किया। कहा कि नशा हमारे समाज के लिए आज एक बहुत बड़ी समस्या हो गई है , नशा मुक्त समाज बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने की जरूरत है। नशा मुक्ति संयुक्त प्रयास से ही संभव है। आमतौर पर देखा जाता है, कि होली में कुछ लोग छीपकर मादक पदार्थ का सेवन करते हैं, इससे गलत पंरपरा की सुरआत होती है। ऐसा ना करें। वहीं उपस्थित यात्रियों को जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया गया। ” हो रहा अंधाधुंध विकास निरंतर। थोड़ा हम भी जाने क्या है जलवायु परिवर्तन? विषय पर बीरु कुमार ने विस्तार पुर्वक जानकारी देते हुए कहा कि बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जलवायु परिवर्तन और इससे भारत पूरी दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित होगा, और हो भी रहा है। एक पूरी तरह विकसित पेड़ एक साल में 21 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करता है। जबकि एक मनुष्य पैदा लेने से लेकर अपने जीवन काल तक औसतन चार टन कार्बन डाइऑक्साइड सालाना उत्सर्जित करता है । हमें जलवायु परिवर्तन पर जागरूक होने की आवश्यकता है। भरपूर संख्या में पेड़ लगाना, कम से कम कचरा करना और कचरे को वैज्ञानिक तरिके से निष्पादन करना। इधर नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त ने कहा कि नशा मुक्त भारत के बैनर तले नशा मुक्ति के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,जो आगे भी जारी रहेगा। मौके पर उपस्थित यात्री गणों में चंद्रभूषण , नरेश कुमार बादल कुमार, पंकज कुमार, दिलीप राम इत्यादि दर्जनों व्यक्ति थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें