*रंगोत्सव होली एवं माहे रमज़ान जुमे नवाज़ एकता का देता है संदेश:- संतोष*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी मधुमास व उल्लास का महापर्व होली के रंग में आम खास सभी सराबोर हैं।चहुँओर फागुन का खुमार छायाँ हुआ है।शहर से लेकर गाँव तक होली की उमंग है।गाँव में होली की अपनी एक अलग ही विशेषताएं है।परंपरागत होली गांव की विशिष्ट पहचान है।इसी कड़ी में मानसी प्रखंड के छोटी बलहा में संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट ने होली मिलन समारोह किया।संस्थापक अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन समारोह में सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगायें।पुआ पकवान खाएं – खिलाएं।ढोल मंजीरा बजाकर फगुआ गीत गाकर नाच मृदंग किये।ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष कुमार ने रंगोत्सव महापर्व होली एवं जुमा की नवाज़ की हार्दिक शुभकामनाएं दी।पुरा माहौल बसंतीमय था।होली की हुरदंग में सभी उत्साहित थें।मौके पर निर्भय कुमार (रेल सेवा), दिवाकर कुमार (शिक्षक),श्रवण आर्य,रणवीर कुमार,आयंशा सहित अन्य प्रसन्नचित थें।