36.2 C
Khagaria
Sunday, May 18, 2025

महिलाओं के हितैषी संवाद को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘महिला संवाद जागरूकता वाहन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्त ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद समाहरणालय परिसर से महिला संवाद कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु छः “महिला संवाद जागरूकता वाहन रथ” को हरी झंडी दिखाकर अपर समाहर्ता श्री ब्रजेश कुमार द्वारा रवाना किया गया। ये जागरूकता रथ जहानाबाद जिले के सभी प्रखंडों, नगर परिषद तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। इसी अवसर पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार जी द्वारा राज्यव्यापी ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। राज्य के सभी गांवों में आयोजित इस विशेष संवाद कार्यक्रम के तहत लगभग 70 हजार स्थानों पर 2 करोड़ से अधिक महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस अभियान में ग्राम स्तर पर सभी महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उन्हें वीडियो फिल्म के माध्यम से भी दिखाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्थल पर जागरूकता वाहन में लगे बड़े टीवी स्क्रीन का उपयोग किया जाएगा। पूरे राज्य में ऐसे लगभग 600 जागरूकता वाहनों का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से उनकी अपेक्षाओं, सुझावों और जरूरतों को भी जाना जाएगा, जिनका संधारण कर आगे की नीतियों में समाहित किया जाएगा। जहानाबाद जिले के सातों प्रखंडों में पंचायत स्तर पर आज दूसरे पहर निम्नलिखित स्थलों पर ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जहानाबाद सदर प्रखंड – अमैन पंचायत
घोसी प्रखंड – उबेर पंचायत
हुलासगंज प्रखंड – मुरगांव पंचायत
काको प्रखंड – बारा पंचायत
मोदनगंज प्रखंड – ज्यतिपुर कुरूआ पंचायत
रतनी फरीदपुर प्रखंड – उचिटा पंचायत इन स्थलों पर ‘महिला संवाद जागरूकता वाहन रथ’ के माध्यम से महिलाओं को संवाद में भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया एवं सरकार से उनकी अपेक्षाओं को सुनकर दस्तावेजी कृत किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें