36.2 C
Khagaria
Sunday, May 18, 2025

महिला संवाद का शुभारंभ जीविका दीदी एवं अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत में महिलाओं की उन्नति, बिहार की प्रगति के तत्वावधान में जीविका मानसी टीम द्वारा दुर्गा ग्राम संगठन बलहा में महिला संवाद का आयोजन किया गया। महिला संवाद का शुभारंभ जीविका दीदी एवं जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महिला संवाद का सफल आयोजन हेतु विकास कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्याम कुमार प्रखंड सांख्यिकी सह शिक्षा पदाधिकारी, आनंद गौतमी सिंघल मार्केटिंग आफीसर एवं आयोजन दल के नोडल अधिकारी राजीव कुमार रंजन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रेम कुमार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, अजित पाल जिला परियोजना प्रबंधक, अनिल कुमार वित्त प्रबंधक,जूही प्रबंधक संचार एवं लीडर कुमारी पूजा रानी, कैडर चंदा देवी,CRP कंचन देवी और CM रिचा देवी संबोधित कर प्रोत्साहित किया।
पंचायत लीडर कुमारी पूजा रानी एवं अंजू कुमारी ने महिला संवाद का उद्देश्य को रखते हुए बोली कि महिला संवाद महिलाओं के सामाजिक आर्थिक विकास हेतु बिहार सरकार द्वारा किए गए विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने का एक पहल है। घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक महिला संवाद के संदर्भ में बताया कि मानसी में कुल नब्बे ग्राम संगठन है। आज बलहा पंचायत के दुर्गा ग्राम संगठन और सैदपुर पंचायत के तुलसी ग्राम संगठन में महिला संवाद आयोजित किया गया। जीविका एवं बिहार सरकार द्वारा किए गए महिला उत्थान पर सभी छत्तीस गतिविधियों को बताया। महिलाओं से सामाजिक आंकाक्षाओं का संग्रह किया गया ।जिसके तहत जीविका दीदी ने वार्ड नंबर 14 और 15 में अरुणा भारती के घर से लेकर नागो शर्मा के घर तक नला एवं रोड , वार्ड नंबर 15 में मिनी आंगनवाड़ी केंद्र, वार्ड नंबर 15 में सामुदायिक शौचालय, बच्चों के लिये पार्क एवं खेल मैदान, कन्या मध्य विद्यालय में रूम की संख्या को बढ़ाने की बात रखी।इस प्रकार महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं को बेहतर तरीके से रखा। उसी तरह से तुलसी ग्राम संगठन सैदपुर की जीविका दीदी द्वारा अपने कार्य क्षेत्र को बेहतर बनाने हेतु सैदपुर पंचायत के वार्ड नंबर -16में चांनो यादव के घर से गंगा यादव के घर तक नाला सहित सड़क,हकरु ठाकुर के घर से लेकर घर तक नाला सहित सड़क,नव निर्मित प्रखंड कार्यालय के समीप ग्राम संगठन भवन,की आंकाक्षाओं के रूप में बात रखी।बिहार सरकार की योजनाएं लिफलेट और महिला संवाद रथ से जागरूक हुई। जिला परिवहन पदाधिकारी सह महिला संवाद प्रखंड नोडल विकास कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने उद्बोधन में सरकार की महिला योजनाओं को चर्चा कर प्रोत्साहित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रवि रंजन कुमार, डाटा अपरेटर अविनाश रंजन, कार्यालय सहायक संजीव कुमार , बलहा पंचायत के वार्ड सदस्य सह वार्ड संघ के कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार साह सहित सैदपुर पंचायत के आयोजन दल के लीडर अंजू कुमारी ने धन्यवाद के साथ महिला संवाद को अंतिम रूप दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें