36.2 C
Khagaria
Sunday, May 18, 2025

चलो गाँव की ओर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार किया

*बीस सुत्री अध्यक्ष के साथ भाजपाईयों ने की बैठकये*

*चलो गाँव की ओर कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की कार्यों का किया जा रहा है जनता को जागरूक*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सुत्री प्रखंड अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चलो गाँव की ओर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार किया गया। जहाँ उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में बीस सुत्री अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या को बनाये जाने पर बधाई शुभकामनाएं दी। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डा० सलील कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा की भाजपा द्वारा चलो गाँव की ओर कार्यक्रम को लेकर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं से आम जनमानस को केन्द्र सरकार की चलाये जा रहे योजनाओं को जानकारी देने को दिशा- निर्देश दिया गया। नेताओं ने कहा की मोदी जी की सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। लोग रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने रहे हैं। बीस सुत्री अध्यक्ष रमेश चन्द्र सुर्या ने कहा की जल्द ही बीस सुत्री क्रियांवयन समिति की बैठक की जायेगी। सुर्या ने कहा की मानसी प्रखंड के तमाम विकास योजनाओं की समीक्षा की जायेगी एवं सरकार को अवगत कराया जायेगा। मौके पर जिला अध्यक्ष शत्रुध्न भगत, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, महामंत्री इन्द्र भूषण कुशवाहा, मंत्री कुंदन सिंह आदि दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें