36.2 C
Khagaria
Sunday, May 18, 2025

जीविका टीम प्रथम पाली में सैदपुर एवं द्वितीय पाली में लक्ष्य ग्राम संगठन झमटा, बलहा में महिला संवाद का आयोजन किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड में  महिलाओं की उन्नति, बिहार की प्रगति के तत्वावधान में जीविका मानसी टीम द्वारा प्रथम पाली में खुशी ग्राम संगठन सैदपुर एवं द्वितीय पाली में लक्ष्य ग्राम संगठन झमटा, बलहा में महिला संवाद का आयोजन किया गया। महिला संवाद का शुभारंभ जीविका दीदी एवं विमल कुमार जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विकास कुमार जिला परिवहन पदाधिकारी, राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रेम कुमार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा,अजीत पाल जिला परियोजना प्रबंधक,घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। महिला संवाद का सफल आयोजन हेतु विमल कुमार जिला लोक शिकायत पदाधिकारी विकास कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, अजित पाल जिला परियोजना प्रबंधक ने महिला संवाद को संबोधित करते हुए बताया कि महिला संवाद महिलाओं के उत्थान में बिहार सरकार द्वारा किए गए विभिन्न योजनाओं को अवगत कराना, दीदी की मूल भूत समस्या का संग्रह करना, जीविका दीदी द्वारा समाज के सभी महिलाओं को आर्थिक उन्नति करना एवं आयोजन दल के लीडर अंजू कुमारी एवं कुमारी पूजा रानी, कैडर रीना देवी चंदा देवी,CRP रेणु देवी,कंचन देवी और CM रिंकू कुमारी, अहिल्या देवी संबोधित कर विभिन्न योजनाओं को अवगत कर प्रोत्साहित किया महिलाओं से सामाजिक आंकाक्षाओं का संग्रह किया गया । जिसके तहत जीविका दीदी ने खुशी ग्राम संगठन सैदपुर अंतर्गत प्राथमिक मकतब्य विद्यालय का चहारदीवारी,डा कुद्दुस के घर से मस्जिद चहारदीवारी तक नाला,डा कुद्दुस घर से मो चुन्नू के घर तक सड़क और नाला निर्माण, वार्ड नंबर -08 में आंगन बाड़ी केंद्र का भवन निर्माण, वार्ड नंबर -08 में राजा के घर से लेकर हारुन रसीद के घर तक नाला निर्माण,वार्ड नंबर 06 में सुरेन्द्र यादव के घर से लेकर विकास शर्मा के घर तक रोड आंकाक्षा संग्रह किया गया। उसी तरह से लक्ष्य ग्राम संगठन झमटा की जीविका दीदी द्वारा अपने कार्य क्षेत्र को बेहतर बनाने हेतु बलहा पंचायत के वार्ड नंबर -10 में मेन रोड से विलास सदा घर तक नाला , वार्ड नंबर -09 में छठ घाट एवं आंगन बाड़ी भवन निर्माण, शंकर यादव के घर से लेकर मिलो तांती के घर तक नाला, वार्ड नंबर -10 में अम्बेडकर चौपाल से बोहरन सदा‌ घर तक सड़क एवं नाला निर्माण, मध्य विद्यालय झमटा से लेकर मनोज सदा घर से होते हुए सुखदेव महतो घर तक नाला निर्माण आंकाक्षाओं के रूप में बात रखी।बिहार सरकार की योजनाएं लिफलेट और महिला संवाद रथ द्वारा विस्तार से जानकारी दिया।सेल्फी पोइंट, कैनोपी के माध्यम से जीविका दीदी और आगत अधिकारी द्वारा अलग-अलग फोटो ग्राफी लिया गया। महिला संवाद को सफल बनाने में जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रवि रंजन कुमार, कार्यालय सहायक संजीव कुमार एवं डाटा आपरेटर अविनाश रंजन ने सहयोग किया।लक्ष्य ग्राम संगठन के अध्यक्ष प्रभा देवी द्वारा धन्यवाद के साथ महिला संवाद का समापन किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें