36.2 C
Khagaria
Sunday, May 18, 2025

सतगुरु ग्राम संगठन सैदपुर में महिला संवाद का आयोजन किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी प्रखंड के सैदपुर पंचायत में महिलाओं की उन्नति, बिहार की प्रगति के तत्वावधान में जीविका मानसी टीम द्वारा महिला उत्थान हेतु सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का उजागर किया गया।प्रथम पाली में बसंत ग्राम संगठन बलहा एवं द्वितीय पाली में सतगुरु ग्राम संगठन सैदपुर में महिला संवाद का आयोजन किया गया। महिला संवाद का शुभारंभ विकास कुमार, जिला परिवहन अधिकारी, राजीव कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजीव रंजन कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,प्रेम कुमार प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा,घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक,जूही प्रबंधक संचार, प्रबंधक वित्त अनिल कुमार एवं प्रबंधक जीविकोपार्जन शिवेंद्र कुमार सहित जीविका दीदी, विद्यालय के छात्रों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। महिला संवाद को संबोधित करते हुए बताया कि महिला संवाद महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को अवगत कराया ,दीदी की मूल भूत समस्या का संग्रह किया। जीविका दीदी द्वारा समाज के सभी महिलाओं को आर्थिक उन्नति करना एवं आयोजन दल के लीडर अंजू कुमारी एवं कुमारी पूजा रानी, कैडर रीना देवी चंदा देवी,CRP रेणु देवी,कंचन देवी और CM रिंकू कुमारी, अहिल्या देवी ने अपने अनुभव को बताते हुए कहा कि हमलोग सभी दीदी को लखपति बनाएंगे।जिसके तहत जीविका दीदी ने बसंत ग्राम संगठन बलहा अंतर्गत वार्ड नंबर -13अंतर्गत बदला ढाला से लेकर हरिलाल साह के घर तक नाला निर्माण , बदला ढाला से बनारसी लाल पंडित घर तक सडक निर्माण ,प्राथमिक विद्यालय में चार कमरे का निर्माण ,20-25परिवार को प्रधानमंत्री आवास,20परिवार को उज्वाला योजना,25परिवार को शौचालय निर्माण, मध्याह्न भोजन विद्यालय में बनाने की मांग,छठ घाट का निर्माण आंकाक्षाओं के रूप में बात रखी।उसी प्रकार सतगुरु ग्राम संगठन सैदपुर पंचायत के महिलाओं ने आंकाक्षा स्वरूप बिहार सरकार की योजनाएं लिफलेट और महिला संवाद रथ द्वारा विस्तार से जानकारी दिया । (1 )डॉ रवि सिंह घर से लेकर अलख  यादव घर तक PCC रोड बना था, जो की टूट गया। जिसके कारण जल जमाऊ  होता हैं। वॉर्ड नंबर 11 में डॉक्टर अभिनाश यादव घर से अलख यादव घर तक PCC रोड व नला निर्माण कार्य,( 2) आंगनबड़ी भवन निर्माण 11/12 वॉर्ड में, (3 ) वार्ड नंबर 16 में बबलु यादव घर से लेकर जयकांत यादव घर तक PCC रोड व नला निर्माण, (4 )वॉर्ड नंबर 13 में PCC सड़क निर्माण,  (5) वार्ड नंबर 11 में  शौचालय 11 दीदी  , (6)वार्ड नंबर  13 में शौचालय 13 दीदी को एवं छठ घाट का निर्माण को लेकर बताया, और जीविका दीदी माननीय मुख्यमंत्री संदेश को पढ़कर अवगत कराया।सेल्फी पोइंट, कैनोपी के माध्यम से जीविका दीदी और आगत अधिकारी द्वारा अलग-अलग फोटो ग्राफी लिया गया। महिला संवाद को सफल बनाने में जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रवि रंजन कुमार, कार्यालय सहायक संजीव कुमार एवं डाटा आपरेटर अविनाश रंजन ने सहयोग किया। जीविका दीदी द्वारा हम होंगे कामयाब अभियान गीत से महिला संवाद का समापन किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें