27.1 C
Khagaria
Wednesday, March 11, 2026

शतरंज खिलाड़ी मानव ने दरभंगा में लहराया परचम

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी के शतरंज खिलाड़ी मानव ने दरभंगा में लहराया परचम। कल 1 मार्च को दरभंगा इंजिनियरिंग कॉलेज में एकदिवसीय अंतरजिला रेपीड शतरंज प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें अपने खगड़िया के अन्डर 15 के तीन क्रमश मानव कुमार, नेवक कुमार, क्रिशु कुमार और सिनियर वर्ग के मनोज राय ने भी भाग लिया था। कुल 124 खिलाड़ियौ के बिच खेलते हुए मानव कुमार ने साढ़े चार अंक बनाकर अन्डर 15 में प्रथम स्थान प्राप्त किए। आयोजक ने अतिथि बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव शिवप्रिय भारद्वाज के हाथों मानव कुमार को पुरस्कार स्वरूप एक चमचमाती हुई ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। मनोज राय और बाल खिलाड़ी नेवक कुमार, क्रिशु कुमार का सामन्य स्तिथि रहा। ज्ञात हो कि शतरंज खेल के उत्थान के लिए पिछले आठ वर्षो से नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के द्वारा 44 निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता और 15 निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अकादमी के द्वारा किसी भी खिलाड़ी से प्रतियोगिता या प्रशिक्षण शिविर का कोई शुल्क नही लिया गया। समय समय पर खिलाड़ी को कुछ आर्थिक मदद भी किया जाता हैं। उक्त बातों कि जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने दि है। जे के जवाहर, हर्षवर्धन राज, युगल किशोर, अमरनाथ गुप्ता, केशव कुमार यशवंत, माधव कुमार यशवंत सहित जिले के खेल प्रेमी ने बधाई संदेश दिया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें