*खगड़िया नगर परिषद के सर्वांगीण विकास को लेकर बड़ी पहल*
*नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने सांसद राजेश वर्मा से की विस्तृत एवं अहम मुलाकात*
जेएनए/आर आर वर्मा पत्रकार नगर,खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आधुनिक नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और बड़ी पहल सामने आई है। नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा से विस्तृत एवं सार्थक मुलाकात की। इस मुलाकात को नगर परिषद खगड़िया के वर्तमान और भविष्य के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान नगर परिषद क्षेत्र से जुड़ी कई ज्वलंत और लंबे समय से लंबित समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। इसमें नगर की मुख्य एवं आंतरिक सड़कों की मरम्मत व निर्माण, नाला एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करना, बरसात के मौसम में होने वाले जलजमाव की स्थाई समस्या का समाधान, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत एवं नई लाइटों की स्थापना, व्यवसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अतिक्रमण की समस्या, नगर सौंदर्यीकरण, पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों के विकास जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे। ज्योतिष मिश्रा ने सांसद को यह भी अवगत कराया कि नगर सभापति अर्चना कुमारी के नेतृत्व में नगर परिषद लगातार जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर के तेजी से विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, अतिरिक्त फंड और विभागीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है। नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्ट्रीट लाइट योजना और स्मार्ट शहरी सुविधाओं को और अधिक गति देने पर भी चर्चा की गई। सांसद राजेश वर्मा ने नगर परिषद की सक्रिय भूमिका और जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि खगड़िया नगर के विकास से जुड़े सभी प्रस्तावों को वे पूरी गंभीरता से संबंधित मंत्रालयों और विभागों के समक्ष रखेंगे। साथ ही, केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ खगड़िया नगरवासियों तक पहुंचे, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। सांसद ने यह भी कहा कि नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों के बीच ऐसा समन्वय ही विकास की रफ्तार को तेज करता है। इस मुलाकात के बाद नगरवासियों में भी नई उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है। कि जब स्थानीय जनप्रतिनिधि और सांसद मिलकर नगर के हित में काम करते हैं, तो विकास कार्यों में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता स्वतः बढ़ती है। यह बैठक खगड़िया नगर परिषद के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं में सुधार, शहर की सूरत बदलने और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
खगड़िया नगर परिषद के सर्वांगीण विकास को लेकर बड़ी पहल
समृद्धि, सशक्तता के कारण देश के टाप राज्यों में शामिल होगा बिहार , मुख्यमंत्री
* गोपालगंज जिले को मुख्यमंत्री ने दिया तीन सौ बीस करोड़ की सौगात*
JNA/R.R.VERMA
सत्य प्रकाश गोपालगंज,20 जनवरी/ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि समृद्ध बिहार शीघ्र देश के टाप राज्यों में शामिल होगा. उन्होंने कहा कि बिहार में दस लाख युवाओं को नौकरी दी गई है जबकि चालीस लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को गोपालगंज जिले के बरौली विधानसभा क्षेत्र के बरौली हाईस्कूल के मैदान में जिले के लिए 131 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और तकरीबन 192 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि बीते 24 नवंबर 2005 को हम सता में आए थे और यह पांचवां राउंड चल रहा है. उन्होंने पिछली सरकार पर तंज कसा और कहा कि उस समय सड़कें, बिजली नहीं थीं और लोग घरों से डर के मारे नहीं निकल पाते थे. आज मुफ्त बिजली मिल रही है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बहुत मजबूत हुई हैं. वर्ष 2006 से हीं मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाएं दी जा रही हैं। हर माह औसतन ग्यारह हजार मरीजों का इलाज सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है। छः मेडिकल कॉलेज थे। और आज प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया जारी है. पटना पीएमसीएच शीघ्र पांच हजार चार सौ बेड वाला अस्पताल बनेगा. जबकि आईजीएमएस में बेड की संख्या 3000 होगी. उन्होंने कहा कि सात निश्चय पार्ट तीन का काम चल रहा है. सर्वेक्षण में 94 लाख गरीब परिवार पाये गये हैं। प्राथमिकता के आधार पर इन परिवारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा और राशि दी जाएगी. जीविका दीदियों की संख्या एक करोड़ चालीस लाख हो गई है । जिन्हें रोजगार के लिए दस दस हजार रुपए दिए गए हैं। तथा कार्य का मूल्यांकन कर दो दो लाख रुपए रोजगार के लिए सरकार देगी, उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में चार सौ तीस नयी योजनाओं पर काम चल रहा है।प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से बिहार के विकास को गति दी जा रही है. अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। समृद्ध उद्योग और समृद्ध बिहार की परिकल्पना के तहत सभी जिलों में अद्यौगिक क्षेत्र की स्थापना की जायेगी और सभी बंद उद्योगों को चालू किया जायेगा, डेयरी और मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा. बिहार के प्रत्येक प्रखंडों में एक आदर्श विद्यालय और एक डिग्री कालेज की स्थापना होगी. चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक के लिए नीति लाई जायेगी, ग्रामीण सड़कें टू लेन सड़कों में तब्दील की जायेंगी। पटना में स्पोर्ट्स सिटी बनेगी. गोपालगंज जिले में भी अद्यौगिक क्षेत्र की स्थापना कर नये उद्योग लगाये जायेंगे.
इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने बतरदे सारण तटबंध के सड़क का निरीक्षण किया. कार्यक्रम को बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री सुनील कुमार, विधायक मंजीत कुमार सिंह, विधायक अमरेन्द्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, विधायक रामसेवक सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया।
सरस्वती पूजा के ब्रिफिंग मे फूहड़ गाना बजाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने का निर्देश , पुलिस अधीक्षक
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख
*24 जनवरी के संध्या तक मूर्ति विसर्जन सुनिश्चित कराने का निर्देश*
जहानाबाद जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के संयुक्त अध्यक्षता में *सरस्वती पूजा के अवसर पर जिले में विधि व्यवस्था संधारण हेतु ब्रिफिंग आयोजित कर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।जहानाबाद अनिल कुमार सिन्हा द्वारा सभी को सरस्वती पूजा पर विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। वसंत पंचमी/ सरस्वती पूजा के अवसर पर की विद्यालयो, कोचिंग संस्थान, शैक्षणिक संस्थानों, पूजा पंडाल तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छात्र/ छात्राओं द्वारा सरस्वती माता की मूर्ति स्थापित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम अथवा मेला इत्यादि का आयोजन किया गया है, जिसमें काफी भीड़ -भाड़ होने की संभावना होती है, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधक एवं सभी पूजा समितियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया है कि पंडाल/मेला प्रबंधक तथा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी सावधानी बरती जाए। ब्रिफिंग में सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने -अपने प्रतिनियुक्ति स्थान से अपेक्षाकृत अधिक से अधिक सहयोग देना सुनिश्चित करेंगे तथा सरस्वती पूजा का के अवसर पर संस्थापित मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करायेंगे। ब्रिफिंग में सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि दिनांक 23 जनवरी के पूर्वाह्न 06:00 बजे से मूर्ति विसर्जन तक चिकित्सा दल एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं के साथ-साथ एम्बुलेंस की तैनाती नियंत्रण कक्ष एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। ब्रिफिंग में जिला अग्निशामक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले में सभी अग्निशामक वाहनों की प्रतिनियुक्ति इस प्रकार की जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर दूर्घटना से त्वरित गति से निपटाया जा सके। पूजा समिति के सदस्यों से पहचान पत्र के रुप मे अनिवार्य रुप से आधार कार्ड का छायाप्रति प्राप्त कर ले तथा यह भी अस्वस्थ होने का निर्देश दिया कि समिति का सदस्य माईनर (नाबालिक ना हो) नहीं हो। साथ ही सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों का पहचाँन पत्र निर्गत होना अनिवार्य है। सरस्वती पूजा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष संख्या 06114-223013 है, जिसपर किसी भी समस्या होने पर उसकी सूचना दी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद, श्री अपराजित लोहान ने सभी थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया कि मूर्ति विसर्जन मार्ग का सत्यापन कर लेना सुनिश्चित करेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर लेंगे। साथ ही जो कंजस्टेड एरिया यथा ठाकूरबाड़ी, अरवल मोड़, पंचमहला इत्यादि मे निगरानी रखी जाएगी, जीतने भी हाईराइज बिल्डिंग है, वहां ईट्ट, पत्थर, शीशा का सामग्री नहीं रखा हो, उसका निरीक्षण संबंधित पुलिस पदाधिकारी कर लेंगे। थाना मुख्यालय के अतिरिक्त जिले के 113 संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र पुरुष व महिला बल एवं लाठी बलों की विसर्जन समाप्ति तक प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही नगर के क्षेत्र यथा गड़ेरिया खंड, शेखालमचक, प्यारी मुहल्ला, जाफरगंज, ईदगाह, कोर्ट बाजार, राजा बाजार, घोसी मोड़, गौरक्षणी, इरकी, जहानाबाद रेलवे स्टेशन से कोर्ट एरिया एवं नगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर सतत निगरानी रखने हेतु गश्ती दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की शिफ्टवार प्रतिनियुक्ति की गई है। असामाजिक तत्वों के मंसूबों को नाकामयाब करने के लिए सरस्वती पूजा के पूर्व से ही विशेष शाखा, विकास मित्र, स्थानीय चौकीदार, दफादार एवं पंचायत सेवकों ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से अपने अपने क्षेत्र सूचना संग्रहित कर संबंधित थानाध्यक्ष एवं अंचल अधिकारी जिला कार्यालय अथवा पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी को प्रेषित करने हेतु पूर्व से ही निदेशित है। अफवाह फैलाने वालों पर खासकर सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही अफवाहों पर कड़ी दृष्टि रखने हेतु जिला स्तर पर एक टीम का गठन किया गया है, जिनके द्वारा सांप्रदायिक तनाव तथा सद्भावना को ठेस पहुंचाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर विशेष निगरानी रखा जाएगा एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर उस पर कड़ी निगरानी रखेंगे तथा शांति समितियों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सभी पूजा समितियों के साथ बैठक कर एक मूर्ति विसर्जन समिति बना ली जाएगी और प्रत्येक पूजा पंडाल का मूर्ति विसर्जन मार्ग पर बिंदुवार समय निर्धारित करते हुए उस पर विसर्जन समिति की सहमति प्राप्त कर ली जाएगी। विसर्जन मार्ग पर इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी कि निर्धारित समय पर निर्धारित पंडाल की मूर्ति निर्धारित स्थानों से आगे बढ़ जाए। पूजा समिति के सभी सदस्यों के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जहानाबाद इस पर विशेष सतर्कता बरतें एवं मूर्ति का विसर्जन ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे एवं अनुपालन ना करने वाली समितियों के विरुद्ध कार्रवाई करना भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने थानाध्यक्ष, नगर थाना जहानाबाद को निर्देशित किया कि अपने स्तर से आवश्यकतानुसार सघन गश्ती की भी व्यवस्था करेंगे तथा ठाकुरबाड़ी, जाफरगंज, पंचमहाल्ला मोड़, शेट्टी मोड़, पाठक टोली, ऊँटा मोड़, मल्लहचक मोड़, गौरक्षणी मोड़, राजाबाजार, कचहरी मोड़, जहानाबाद कोर्ट मोड़, एरकी एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस पर्व में पंडालों का भ्रमण करने हेतु काफी लोग आते हैं इसको दृष्टिगत रखते हुए। पर्व में जबरन चंदा वसूली को लेकर भी विवाद की संभावना बनी रहती है। सभी थानाध्यक्ष/ ओपी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जबरन चंदा वसूली को प्रतिबंधित करते हुए जबरन चंदा वसूलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को आपस में संबंध में स्थापित कर विधि व्यवस्था संधारित करने का निर्देश दिया गया। चुकी सरस्वती पूजा मे युवाओं की भागिदार काफी होती है, इसलिए इनके हरकतों पर नजर रखेंगे, ताकि विधि व्यवस्था की समस्या ना हो। कोई भी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से नहीं हटेंगे, किसी भी प्रकार का कोई भी कोताही बरदास्त नहीं की जाएगी। सभी पूजा समिति को पहले से ही उपयोग मे लाने वाले साउंड बॉक्स हेतु जानकारी उपलब्ध करा दे कि कही भी 80db Frequency से उपर लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जाएगा, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
बढ़ोना, काको, जहानाबाद अवस्थीत डॉ. महेंद्र प्रसाद स्मृति सामुदायिक भवन मे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद एरिस्टो फार्मा की CSR विभाग एरिश्मा चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई, के सहयोग, ग्राम स्वराज्य समिति घोसी के द्वारा आयोजन किया गया. इस निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन माननीय श्री उमेश शर्मा उर्फ़ भोला बाबू(MD Aristo Pharma) के दिशा निर्देशन मे कराया गया।इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मे जनरल फिजिसयन, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा लगभग 350 से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा भी वितरण किया गया।इस सिविर मे निःशुल्क रक्त जांच एवम अन्य जांच की भी व्यवस्था की गयी थीं। यह जांच शिविर श्री राहुल कुमार (CSR वरिष्ठ प्रबंधक )के निगरानी मे सफलता पूर्वक आयोजन कराया गया .इस जांच सिवीर मे एरिस्टो फार्मा के CSR विभाग से अनुराग गुंजन, कुंदन कुमार, “ग्राम स्वराज समिति घोषी” संस्था के श्री रामशंकर शर्मा(सचिव), विकाश कुमार, राजीव कुमार के साथ क्षेत्र के प्रतिनिधि श्री मुकेश कुमार एवम गोल्डन शर्मा की उपस्थिति रही। इस स्वास्थ्य सिविर का उदेश्य लोगो मे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उपस्थित चिकित्सक
1.डॉ मदजीत कुमार – शिशु रोग विशेषग, सादर अस्पताल, जहानाबाद.
2. डॉ पूजीता – स्त्री रोग विशेग्य, BHU, Varanasi.
3. डॉ बिनोद – मेदांता हॉस्पिटल पटना
4. डॉ. सुनील कुमार – नेत्र विशेषग्य, साईं नेत्रालय, पटना
नव निर्माण संस्थान के सचिव संजय शर्मा की मां की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया गया
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अब लोगों में एक नई समझ पैदा हुई है पहले लोग जन्मदिन या पुण्यतिथि अलग ढंग से मनाते थे लेकिन अब लोगों की मदद कर मनाया जाता है , जो बहुत ही बेहतर संदेश देता है , और यही संदेश दिया जा रहा था , नव निर्माण संस्थान के सचिव संजय शर्मा की मां चिन्ता देवी के छठी पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल प्राप्त कर सभी जरूरतमंद , संजय शर्मा एवं नव निर्माण संस्थान का आभार जता रहे थे , जहानाबाद के नोनही पंचायत में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में जनार्दन शर्मा , नोनही पंचायत के मुखिया मिथलेश यादव उर्फ पप्पू यादव , पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम बाबू पासवान , पंचायत समिति रविकांत शर्मा, रंजय शर्मा, केशरी नंदन, सहित अन्य लोग मौजूद थे । इस अवसर पर नव निर्माण संस्थान के सचिव संजय शर्मा ने अपनी मां को याद कर भावुक होते हुए कहा की मां किसी की भी हो मां के नहीं रहने पर जो दर्द होता है , उसे शब्दों में बया नही किया जा सकता , यही कारण है कि अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए गरीबों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है जो हमेशा जारी रहेगा ।
नीट की मृतक छात्रा के गाँव पतियामा, जहानाबाद गयी आज सीपीएम की जांच टीम
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
*घटना की सीबीआई जांच की मांग*
पटना शम्भू गलर्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा जिसके साथ बर्बरता पूर्वक दुर्व्यवहार, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की गई। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्स वादी) , बिहार राज्य की एक टीम पीड़ित परिवार से मिलने उसके गाँव जहानाबाद जिला के पतियांवा जाकर मृतिका की माँ, पिता, भाई एंव अन्य परिजनों, से मिलकर घटना की जानकारी हासिल की।जांच टीम में सीपीआई (एम) राज्य सचिव मंडल सदस्या रामपरी, अहमद अली, मनोज चंद्रवंशी , अनुपम के अलावा जहानाबाद पार्टी जिला सचिव , जगदीश यादव, दिनेश प्रसाद, और और रामप्रसाद शामिल थे।
मृतिका की माँ पूनम देवी की हालत बहुत ही खराब है रो रो कर उसका बुरा हाल है राज्य सचिव मंडल सदस्य को उन्होंने बताया कि मेरी बेटी बहुत अच्छी थी, पढने में बहुत तेज़ थी, पिछले बार बीडीएस में नामांकन हो रहा था। इस बार उम्मीद था कि नीट पास कर लेती लेकिन सभी मिलकर उसका जान ले लिया। सभी लोगों का कहना है कि अभी सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है प्रभात मेमोरियल अस्पताल का डा सतीश, हॉस्टल की वार्डन निलम अग्रवाल और उनके दोनों बेटों श्रवण अग्रवाल और अंशु अग्रवाल इसके अलावा केयर टेकर नीतू इन लोगों को जब तक गिरफ्तार कर के जेल भेजा भेजेगा तब तक न्याय नहीं मिलेगा
परिजन ने कहा की सत्ताधारी दलों के मंत्री, विधायक तो सिर्फ आश्वाशन देकर चल जाते है, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी! हत्यारे अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए है!
प्रतिनिधि मंडल ने घोषणा की पीड़िता को जब तक न्याय नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा! फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द कार्रवाई की जाए, शम्भू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक, संचालक, प्रभात हॉस्पिटल के डॉक्टर, थाना प्रभारी पर सख्त कार्रवाई कर सजा दी जाए, पीड़ित परिवार को मुआवजा और सुरक्षा दी जाय! पटना सहित पुरे राज्य में सभी निजी छात्रावास जिला प्रशासन के नियंत्रण में चलायी जाए ।
लोक जनशक्ति पार्टी R के 5 सदस्यीय टीम रतनी फरीदपुर प्रखण्ड के पतियामां गांव जाकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान जी के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी रा के 5 सदस्यीय टीम रतनी फरीदपुर प्रखण्ड के पतियामां गांव जाकर पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी , माननीय मंत्री ने साफ शब्दों में कहा की किसी भी स्थिति में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी , दोषी कोई भी हो छोड़े नहीं जाएंगे। , प्रशासन पर भरोसा रखिए दूध का दूध और पानी का पानी होगा लोजपा हर हाल में इंसाफ दिलाकर रहेगी, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय गृह मंत्री जी से मिलकर सारी बातों को रखूंगा ,
5 सदस्यीय टीम में राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना, दरौली विधायक विष्णुदेव पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी कुमारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ इंदु कश्यप मौजूद थे। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रिन्स कुमार प्रदेश सचिव कुन्दन कुमार, जिला महासचिव अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष संसदीय बोर्ड निरंजन कुमार नीरू, संजय पासवान, गौतम पासवान, सनी चौहान, पिंटू कुशवाहा, शशांक कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष इश्तियाक आजम की 95 वर्षीय माता मांगतून निशा की आकस्मिक मृत्यु
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष इस्तियाक आजम की 95 वर्षीय माता मांगतून निशा की आकस्मिक मृत्यु हो गई।वे कुछ दिन से अस्वस्थ थी वे अपने पीछे एक लंबी परिवार छोड़े कर गई है जिसमें आठ पुत्र छह पुत्री पोते पोती नाती नातिन है।उनके निधन पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर आपको शक्ति दे और मृत आत्मा को शांति प्रदान करें । नेताओं ने कहा कि। मांगतून निशा एक नेकदिल महिला थी वे हमेशा समाज के कमजोर लोगों गरीब असहाय बूढ़े बच्चे को मदद करते रहती थी।उनके पदचिन्हों और उनके आशीर्वाद से इस्तियाक आजम कई बरसो से मुखिया है और आज जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विराजमान है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर खलील अंसारी तबरेज आलम सरवर सलीम प्रोफेसर योगेंद्र यादव प्रेम कुमार पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी कन्हाई शर्मा दुर्गेश पांडे अशोक प्रियदर्शी बाशीमुलहक रुस्तम अयूब अंसारी गौरी शंकर यादव कैंसर आलम रिजवी रामजी प्रसाद धनंजय सिंह हेमंत शर्मा चितरंजन सिंह संजय यादव जियाउद्दीन अजय कुमार शिव शंकर सिंह सुरेन्द्र कुमार सिंह सुनील कुमार सिंह संतोष कुमार दास मनोज कुमार जयशंकर शर्मा विमलेश शर्मा अंबिका यादव सुबोध शर्मा इजहार अहमद रामनिवास राय ध्रुप केशरी मनोज कुमार कमलेश कुशवाहा शामिल है।
Roleta com bônus de boas-vindas: Melhor Bônus
A roleta é um dos jogos de cassino mais populares em todo o mundo. Com a crescente popularidade dos cassinos online, a roleta com bônus de boas-vindas se tornou uma opção ainda mais atraente para os jogadores. Neste artigo, vamos explorar as melhores ofertas de bônus para jogar roleta online e algumas dicas para ter sucesso nesse jogo emocionante.
Características e Principais Pontos de Roleta com Bônus de Boas-Vindas
A roleta com bônus de boas-vindas oferece aos jogadores a oportunidade de ganhar dinheiro extra para jogar seu jogo favorito. Os principais pontos a serem considerados ao escolher um cassino com bônus de boas-vindas para roleta incluem:
- Bônus de Boas-Vindas Generosos
- Variedade de Mesas de Roleta
- Compatibilidade com Dispositivos Móveis
- Opções de Depósito e Retirada Seguras
- Suporte ao Cliente de Qualidade
Jogabilidade e Recursos da Roleta com Bônus de Boas-Vindas
A roleta é um jogo de azar que envolve girar uma roda e apostar em qual número ou cor a bola irá cair. Com a roleta com bônus de boas-vindas, os jogadores podem aproveitar vantagens extras, como rodadas gratuitas, dinheiro extra para apostar e promoções exclusivas para membros.
Vantagens e Desvantagens da Roleta com Bônus de Boas-Vindas
Assim como qualquer jogo de cassino, a roleta com bônus de boas-vindas tem suas vantagens e desvantagens. Alguns dos pontos positivos incluem a chance de ganhar dinheiro extra, enquanto as desvantagens podem incluir requisitos de apostas rigorosos e restrições de saque.
Borda da Casa na Roleta com Bônus de Boas-Vindas
A borda da casa na roleta varia dependendo do tipo de aposta que você faz. Em média, a borda da casa na roleta europeia é de 2,7%, enquanto na roleta americana é de 5,26%. Com os bônus de boas-vindas, os jogadores podem aumentar suas chances de ganhar e diminuir a vantagem da casa.
Pagamentos na Roleta com Bônus de Boas-Vindas
Os pagamentos na roleta com bônus de boas-vindas também variam dependendo do tipo de aposta que você faz. As apostas internas têm pagamentos mais altos, mas são mais difíceis de acertar, enquanto as apostas externas têm pagamentos mais baixos, mas são mais fáceis de ganhar.
Dicas de Jogo
Para maximizar suas chances de ganhar na roleta com bônus de boas-vindas, é importante seguir algumas dicas importantes. Apostar de forma responsável, gerenciar sua banca adequadamente e conhecer as regras do jogo são fundamentais para o sucesso a longo prazo.
Comparação com Competidores
Quando se trata de jogos de cassino online, wildcreations.pt a roleta com bônus de boas-vindas se destaca pela sua simplicidade e emoção. Em comparação com outros jogos como blackjack e caça-níqueis, a roleta oferece uma experiência única e emocionante para os jogadores.
Cassinos Online Recomendados
| Cassino | Bônus de Boas-Vindas | Compatibilidade | Depósito Mínimo |
|---|---|---|---|
| LeoVegas | R$1500 + 50 rodadas grátis | Desktop, Mobile, Tablet | R$20 |
| 888 Casino | R$888 sem depósito | Desktop, Mobile | R$10 |
| Jackpot City | R$1600 | Desktop, Mobile, Tablet | R$10 |
Verificação da Justiça do Jogo
Para garantir que o jogo de roleta com bônus de boas-vindas seja justo, os jogadores podem seguir algumas dicas simples. Verificar a licença do cassino, ler as avaliações de outros jogadores e usar apenas sites confiáveis são algumas das maneiras de garantir a integridade do jogo.
Continue lendo o artigo no PDF anexado para mais informações sobre como ganhar na roleta com bônus de boas-vindas e as melhores estratégias para maximizar seus ganhos.
आम आदमी पार्टीबिहारपटना से प्रतिनिधि मंडल पीड़ी त परिवार से मिलकर न्याय की मांग की
जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राकेश यादव जी एवं प्रदेश महासचिव श्री केशव किशोर प्रसाद जी के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जहानाबाद पहुँचा। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष उमा दफ्तवार जी, विद्याभूषण जी, प्रदेश सहायक सचिव रवि कुमार जी, जिला अध्यक्ष गोपाल यादव जी, अरवल जिला संगठन मंत्री श्री संजय जी सहित संतोष जी, आरा से श्री शशि रंजन तिवारी, नवादा से श्री शिव सत्य प्रभाकर जी, आशीष जी प्रदेश युवा अध्यक्ष,जहानाबाद से जिला अध्यक्ष शैलेंद्रकुमार सिन्हा बालेश्वर जी, कुर्था से उमाशंकर शरण जी, विमल जी एवं अन्य लोग शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुए अमानवीय दुर्व्यवहार के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय के लिए हर संभव सहयोग और समर्थन का भरोसा दिया।पीड़ित परिवार की स्पष्ट माँग है कि इस मामले की CBI से जाँच हो तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आम आदमी पार्टी भी इस माँग का पूर्ण समर्थन करती है और सरकार व प्रशासन से आग्रह करती है कि पीड़िता एवं उसके परिजनों को शीघ्र, निष्पक्ष और कठोर न्याय मिले।आम आदमी पार्टी स्पष्ट करती है कि वह इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।











