42.4 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

बढ़ता अपराध प्रशासनिक सुस्ती और निष्क्रियता का परिणाम :- अमरेंद्र त्रिपाठी

  • जगदूत न्यूज पटना बिहार से सनोबर खान कि रिपोर्ट 
    पटना हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राज्य में आए दिन बढ़ती अपराधिक घटनाएं और गतिविधियां आमजनों में असुरक्षा की भावना की वृद्धि कर रही है और लोग इसके लिए प्रशासनिक प्रबंधन की निष्क्रियता, पक्षपातपूर्ण रवैया और राजनीतिक दबाव को जिम्मेवार समझ रहे हैं । इस तरह की स्थिति से आम जनों का सरकार पर भरोसा भंग हो रहा है और लोग यह कहने लगे हैं कि जो सरकार हमें सुरक्षा नहीं दे पा रही है उसकी जन-कल्याणकारी योजनाओं का महत्व और और उपयोगिता ही क्या रह जाता है । लोग यह मानने लगे हैं कि यह सरकार जन सुरक्षा विरोधी है और महसूस करते हैं कि जब हम सुरक्षित रहेंगे तभी हम सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे । सरकार के मुखिया सिर्फ अपनी सत्ता की सहूलियतों और अपनी सुविधाओं के लिए राजनीति कर रहे हैं।

आपका अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
सह राष्ट्रीय प्रवक्ता
हम (से०)
9135204551

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें