35.7 C
Khagaria
Sunday, April 19, 2026

पूर्व मुखिया रेखा देवी के निधन से रहीमपुर शोकसागर में डूबा

*रेखा देवी के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति – शास्त्री*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 18 अप्रैल  सदर प्रखंड के रहीमपुर उत्तरी पंचायत की पूर्व मुखिया रेखा देवी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। वे वर्तमान मुखिया निरंजन चौधरी की धर्मपत्नी थीं और अपने कार्यकाल में जनसेवा, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक समरसता के लिए विशेष रूप से जानी जाती थीं। उनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए जदयू जिला प्रवक्ता एवं समाजसेवी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में शास्त्री ने कहा कि रेखा देवी ने पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, आपदा पीड़ितों की सेवा और गरीब कल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारने में सक्रिय योगदान दिया। उनके सरल स्वभाव और समर्पण ने उन्हें हर वर्ग के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाया। उनके निधन से पंचायत में शोक की लहर है और लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि एक सक्रिय और कर्मठ जनप्रतिनिधि अब उनके बीच नहीं रहीं। शास्त्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें