34.7 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

फर्जी कंपनियों के फलने– फूलने के मामलों की जांच कर उसका त्वरित समाधान

जेएनए/ आर आर वर्मा की रिपोर्ट सीतामढ़ी बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार आज पुनौरा धाम मंदिर पहुंचे।मंदिर निर्माण से संबंधित किए जा रहे हैं कार्यों का भौतिक निरीक्षण उनके द्वारा किया गया। साथ ही मंदिर परिसर स्थित सभाकक्ष में मंदिर निर्माण से संबंधित एजेंसी के साथ पुनौरा धाम मंदिर के निर्माण एवं परिसर के समग्र विकास को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में पर्यटन विभाग के वरीय पदाधिकारी के साथ अभियंतागण भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य सचिव महोदय के द्वारा मंदिर निर्माण एवं परिसर के समग्र विकास को समयबद्ध एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिए गए। संबंधित एजेंसी के द्वारा पीपीटी के माध्यम से मंदिर निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी मुख्य सचिव महोदय को दी गई। फरवरी माह में भारत– नेपाल सीमावर्ती इलाके से संबंधित माननीय गृह मंत्री,भारत सरकार के द्वारा समीक्षात्मक बैठक की गई थी। उक्त बैठक में दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में आज मुख्य सचिव महोदय और डीजीपी महोदय के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिए गए। बैठक में भारत नेपाल सीमा पर घोषित नो मैंस लैंड में सभी प्रकार की अतिक्रमण तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के अंदर सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने , जाली भारतीय मुद्रा एवं साइबर फ्रॉड तथा अवैध दूरसंचार से संबंधित मामले इत्यादि बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश उपस्थित पदाधिकारी को दिए गए । Mule खाते के खतरे और फर्जी कंपनियों के फलने– फूलने के मामलों की जांच कर उसका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य सचिव एवं डीजीपी महोदय के द्वारा मादक पदार्थों के तस्करी एवं शामिल तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए।निर्देश दिया गया कि एनडीपीएस एक्ट को सख्ती से लागू करें। इस संबंध में व्यापक अभियान चलाया जाए। बैठक में श्री अरविंद कुमार चौधरी अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, श्री कुंदन कृष्णन डीजी स्पेशल ब्रांच & एस टी एफ , प्रमंडलीय आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह,डॉ निलेश रामचंद्र देवरे, सचिव पर्यटन विभाग, श्रीमती के एस अनुपम विशेष सचिव गृह विभाग, श्री चंदन कुमार कुशवाहा पुलिस उप महानिरीक्षक तिरहुत रेंज, जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडे, पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी श्री अमित रंजन, डीडीसी संदीप कुमार,एडीएम श्री संजीव कुमार के साथ एस एस बी एवं आई बी के पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें