जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के द्वारा पुलिस केंद्र जहानाबाद में परेड का निरीक्षण किया गया। इस परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के जवानों और पदाधिकारियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और उनके उत्साह को सुदृढ़ करना था। परेड के दौरान टुकड़ियों के टर्नआउट और अनुशासन का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें व्यावसायिक उत्कृष्टता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


