29.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की अम्बेडकर पर परिचर्चा

जगदूत न्यूज मधेपुरा बिहार से अंसार आलम कि रिपोर्ट चौसा मधेपुरा गुरूवार को चौसा प्रखंड के चंदा _फुलौत स्थित सैफुल्लाह सिद्दीकी, के दरवाजे पर डा. भीमराव आंबेडकर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजद के प्रखंड अध्यक्ष सिमा गुप्ता ने बाबा साहेब के विचार धाराओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से अपील किया कि उनके विचार धाराओं को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाया जाय।पंचायत राजद अध्यक्ष कैसर सिद्दीकी कहा कि केन्द्र में बैठे सताधारी दल बाबा साहेब के सपनों को साकार नहीं होने देना चाहते हैं। जिसके लिए हम सभी लोगों को संगठित होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। परिचर्चा में सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र यादव, अनस रजा, शाहिद रजा कैलाश यादव,रिंकू कुमार,अमित कुमार,आशीष कुमार,राजकिशोर यादव, पिंकी देवी,अंजय राय आदि मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें