जेएनए/ एन शर्मा पत्रकार नगर,खगड़िया
फरकिय से एक गर्व की खबर सामने आ रही है, जहाँ जिले की बेटी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। जेएनए के अनुसार माता बिनीता कुमारी एवं प्रोफेसर बिपुल कुमार की सुपुत्री स्तुति शांडिल्य ने सीबीएसई दसवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि स्तुति शांडिल्य वर्तमान में अपने परिवार के साथ भुवनेश्वर, ओडिशा में रहकर पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन उनका मूल निवास बिहार के खगड़िया जिले के ग्राम महसौरी में है। वहीं आपको बता दें कि स्तुति, स्वर्गीय समरजीत सिंह एवं श्रीमती ईरा सिंह की पौत्री हैं। इस उपलब्धि के बाद पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि
स्तुति की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वहीं हमारी ओर से स्तुति शांडिल्य को ढेरों शुभकामनाएं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सहेलियों भी बधाई दी।
खगड़िया जिले की बेटी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


