जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ आरक्षी सज्जन कुमार द्वारा स्टेशन ड्यूटी के दौरान चार नावालिक लड़का को खगड़िया स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में अकेले इधर-उधर घूमते हुए देखा गया। वहीं खगड़िया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम ने बताया कि पूछताछ किया गया तो लड़का ने अपना नाम व् पता- (1) पियूष कुमार, उम्र करीब 13 वर्ष, पिता- अजय कुमार साह, माता- बबिता कुमारी, (2) प्रेम राज, उम्र- 12 वर्ष, पिता- रामशरण कुमार, माता- गूंजा कुमारी, (3) रंजन कुमार, उम्र 11 वर्ष, पिता पवन साह, माता- पूजा देवी, (4) आर्यन कुमार, उम्र 9 वर्ष, पिता- प्रमोद पंडित, माता ममता कुमारी, सभी का घर कुरहा, वार्ड नंबर- 15, थाना- साहेबपुर कमाल, जिला- बेगुसराय बताया।स्टेशन पर अकेले आने बावत पूछ-ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए, परन्तु तीन लडको ने बताया कि प्रेम राज ने हम तीनो को बहलाकर घर से खगड़िया लाया था। इनलोगों ने बताया कि बिना अपने माता-पिता को बताये चुपके से भागकर आये है। तत्पश्चात उक्त चारो लड़का को रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया तथा 1098 पर चाईल्ड हेल्प लाईन को सूचित किया गया साथ ही साथ इनके परिजन को भी सूचित किया गया। उक्त चारो लड़का के उज्जवल भविष्य हेतु देख-रेख के लिए बाल देख-रेख एवं संरक्षण गृह में रखने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन खगड़िया को सुपुर्द किया गया।
खगड़िया आरपीएफ ने चार नवालिक बच्चा को संदिग्ध हालात में देख कर उसे चाइल्ड हेल्पलाइन भेजा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


