32.2 C
Khagaria
Thursday, April 23, 2026

9 मई राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जायेगा

जेएनए/ रितेश राज पत्रकार नगर खगड़िया।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा दिनांक 09 मई, 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जायेगा। उक्त बात की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव श्री चंदन कुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 09 मई, 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने हेतु श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया श्री राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारीगण, बैंक के संयोजकगण एवं न्यायिक पदाधिकारीगण की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 अप्रैल 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में सभी राष्ट्रीयकृत बैंक के जिला संयोजक एवं एलडीएम की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें जिला संजोयक से उनके शाखा में अब तक कितने ऋणी को चिन्हित किया गया है एवं कितने ऋणी को नोटिस निर्गत किया गया है, की जानकारी ली गई और सभी जिला संयोजक को निर्देशित किया गया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैसे पक्षकारों को चिन्हित करें जिनको अब तक चिन्हित नहीं किया गया है, साथ ही वैसे चिन्हित पक्षकारों को यथाशीघ्र राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने हेतु नोटिस निर्गत किया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सभी को अपने स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया और पिछले लोक अदालत की तुलना में इस बार अधिक संख्या में बैंक से संबंधित मामलों के निष्पादन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके अतिरिक्त प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार द्वारा आज ही जिला विधिज्ञ संघ, खगड़िया मैं कार्यरत विद्वान अधिवक्तागण की भी बैठक आहूत की गई, जिसमें जिला विधि किस के अध्यक्ष श्री चंद्रदेव प्रसाद यादव एवं सचिव श्री नागेश्वर प्रसाद गुप्ता के साथ विद्वान अधिवक्तागण उपस्थित हुए। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने में सहयोग हेतु चर्चा की गई। उपस्थित सभी विद्वान अधिवक्तागण से इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़-कर कर हिस्सा लेने हेतु एवं पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद का निष्पादन करने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा गया तथा लोक अदालत के माध्यम से वाद का निष्पादन कराने के लाभ से अवगत कराने हेतु कहा गया। सभी विद्वान अधिवक्ता द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद का निष्पादन करने हेतु पक्षकारों को प्रेरित करेंगे एवं लोक अदालत के लाभ से उन्हें अवगत कराएंगे ताकि अधिक से अधिक वाद का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से हो सके।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें